फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against a youth for luring a minor away

Mohali News: नबालिग को बहला कर ले जाने के आरोप में युवक पर केस दर्ज

Tue, 18 Jun 2024 12:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Case filed against a youth for luring a minor away
जीरकपुर। पुलिस ने 15 वर्षीय नबालिग को भगा ले जाने के आरोप में एक राज मिस्त्री के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनोज कुमार निवासी गांव मंदेरा उपदाया थाना चाटा जिला खुशी नगर उत्तरप्रदेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। एरो सिटी निवासी एक महिला की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में 15 वर्षीय नबालिग की मां ने बताया कि उनके छह बच्चे हैं। उनका परिवार एरो सिटी में चौकीदारी कर अपना पालन पोषण करता है। उसकी सबसे बड़ी 15 वर्षीय बेटी 28 मई की दोपहर से घर से घायब है। जिसे मनोज कुमार (24) नामक युवक भगा ले गया है। उन्होंने बताया कि मनोज राज मिस्त्री का काम करता है और उसका उनके घर आना-जाना था।
विज्ञापन

वह अक्सर बताता था कि वह मुंबई में भी राज मिस्त्री का काम करता था। उन्होंने शक जाहिर किया के कहीं आरोपी मुंबई ले जाकर उनकी बेटी को बेच न दे। उसने आरोप लगाया कि मनोज कुमार और उसका भाई पवन कुमार, अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी को अपहरण कर ले गए हैं। जीरकपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर युवती व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed