फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case against five farmers for burning stubble

पराली जलाने पर पांच किसानों के खिलाफ केस

Thu, 07 Nov 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Case against five farmers for burning stubble
पराली जलाने पर पांच किसानों के खिलाफ केस
विज्ञापन

जीरकपुर। पराली जलाने से प्रदूषित हो रहे पर्यावरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार हरकत में आई है। जिले के अधिकारियों को पराली जलाने वाले किसानों पर एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत थाना जीरकपुर और ढकोली एरिया में एक ही दिन में पांच किसानों पर एफआईआर दर्ज हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पराली जलाने वालों की पहचान करने के लिए सेटेलाइट से निगरानी की जा रही है। पराली जलाने वाली जगहों की पहचान करके विभाग ने वृंदावन गार्डन के नजदीक खेत मालिक श्याम लाल उर्फ काला, गांव छत के किसान हकती उर्फ सुरजीत सिंह, ध्यान सिंह, महिमा सिंह व नगला गांव के जरनैल सिंह के खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed