{"_id":"60f098c78ebc3e8964134328","slug":"car-thief-gang-arrested-in-zirakpur-mohali-news-pkl420229981","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लूटपाट की वारदात करने और कार चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लूटपाट की वारदात करने और कार चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने, लोगों की कारें चुराने और चलते वाहनों में महिलाओं की सोने की चूड़ियां काटने के आरोप में एक महिला सहित तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जीरकपुर थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी देहात जिला मोहाली रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि जीरकपुर पुलिस ने शहर में अलग-अलग तरीके से की जा रही वारदातों को अंजाम देने वाले कई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि यह गिरोह अपने साथियों सहित अलग-अलग तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। जिनसे काफी मामले हल होने की उम्मीद है। इनकी गिरफ्तारी से जीरकपुर थाने में दर्ज आठ मामले हल हुए हैं।
पहले मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय कार चोर गिरोह के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मनोज ठाकुर निवासी देवीपुरा जिला मुरादाबाद (यूपी) के रूप में हुई है। वह इन दिनों बिग बाजार जीरकपुर के पीछे बनी झुग्गियों में रह रहा था। इसके खिलाफ चोरी के 14 मामले दर्ज हैं। जिनमें 4 मामले पंचकूला और 10 मामले चंडीगढ़ में दर्ज हैं। मनोज से पूछताछ में जीरकपुर पुलिस ने चोरी के 4 मामले सुलझाए हैं। वह दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। वह चोरी की हुई गाड़ियों पर जाली नंबर प्लेट लगाकर कागजात तैयार करके बाहरी राज्यों में बेच देता था। मनोज से हरियाणा नंबर की जेन (एलएक्स) कार जोकि विश्रांति सिटी जीरकपुर से चोरी हुई थी बरामद की है। सेक्टर-21ए चंडीगढ़ से चोरी हुई चंडीगढ़ नंबर की होंडा सिटी कार, सेक्टर-28 चंडीगढ़ से चोरी हुई सिल्वर कलर की होंडा सिटी कार, एकेएस कॉलोनी जीरकपुर से चोरी हुई चंडीगढ़ नंबर की होंडा सिटी कार, बलटाना से चोरी हुई हरियाणा नंबर की ग्रे कलर की जेन और बलटाना से चोरी हुई हरियाणा नंबर की जेन कार बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी जैन और होंडा सिटी कारों को ही निशाना इसलिए बना रहा था, क्योंकि इन कारों के लॉक तोड़ने की उसे पूरी जानकारी है। उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जानी बाकी है।
दूसरे मामले में एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो कि वाहनों में सफर करते समय महिलाओं की कीमती चूड़ियां काटने में माहिर है। जानकारी के मुताबिक 12 जुलाई को नोएडा उत्तर प्रदेश निवासी अमरजीत कौर को चूडियां काटने वाली महिलाओं के एक गिरोह ने चलते ऑटो में झगड़ा करने के बहाने उसकी चूड़ियां काटकर लूट लिया था। अमरजीत कौर ने जीरकपुर में पटियाला चौक से गांव अड्डा झुंगियां के लिए ऑटो पकड़ा था। चार महिलाएं और ऑटो में सवार हो गई और रास्ते में इन महिलाओं ने ऑटो में लड़ने का ड्रामा किया और इसी दौरान छोटे कटर से एक महिला ने अमरजीत कौर की सोने की चूड़ी काट ली थी। जब अमरजीत कौर ने शोर मचाया तो यह महिलाएं पीछे आ रही एक स्विफ्ट कार में सवार होकर पटियाला की ओर फरार हो गई थीं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शातिर महिला मूर्ति उर्फ गुरनामो निवासी जौहलिया थाना भवानीगढ़, जिला संगरूर को गिरफ्तार किया है। अभी उसके गिरोह की साथी महिलाएं फरार हैं। पुलिस ने उक्त महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार महिला दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में 14 जुलाई को जीरकपुर पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक शातिर को 315 बोर के कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्पित निवासी गांव स्टोडी थाना सिटी करनाल, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना जीरकपुर में केस दर्ज किया गया है। एसएचओ ने बताया कि यह शातिर कट्टे के बल लोगों से कार लूटता था। पुलिस उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। जल्द ही उसके साथी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इससे पूछताछ में कार लूट के कई मामले हल हो सकते हैं।