फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car riders first beat up bikers and then fired

कार सवारों ने पहले बाइक वालों की धुनाई फिर की फायरिंग

Thu, 13 Aug 2020 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Car riders first beat up bikers and then fired
मोहाली। बलौंगी थाने के अधीन आने वाले गांव झांमपुर में बुधवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बाइक सवार युवकों ने कार में जा रहे युवकों को साइड देने के लिए हॉर्न बजाया। इस पर कार सवार युवक इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने बीच रास्ते में कार खड़ी कर पहले बाइक सवार युवाओं की जमकर धुनाई की और फिर उन पर फायर कर दिया। यह देख युवक फुर्ती से जमीन पर बैठ गया, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

इसी दौरान आसपास लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी एक और हवाई करके अपनी कार में फरार हो गए। बलौंगी थाने की पुलिस ने इस मामले में युवक रनबीर के बयानों पर आरोपी विक्रम, शीतल हैप्पी और शैंकी पर ऑर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई हरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। जल्दी ही पुलिस आरोपियों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुुताबिक रनबीर और दिलबर नाम के दो युवक एक नामी प्रॉपर्टी कारोबार और जिम मालिक के पास काम करते हैं। वह दोनों अपनी बाइक पर जा रहे थे। जबकि उनकी बाइक के आगे एक कार में सवार युवक जा रहे थे। बाइक सवार युवकों ने रास्ता लेने के लिए हॉर्न बजाया तो कार सवार युवकों ने गुस्से में बाइक सवारों से गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अपनी कार सड़क के बीच खड़ी कर इस वारदात को अंजाब दिया। दी। साथ ही बाइक सवार युवकों को काबू कर उनकी धुनाई कर दी। इसी बीच विक्रम ने अपनी डब से पिस्तोल निकालकर फायरिंग कर दी। बाइक सवार युवक फुर्ती से नीचे बैठ गया। ऐसे में गोली उसके सिर के ऊपर से निकल गई। इसके बाद आरोपी ने वहां पर हवाई फायर कर उन्हें ललकारा। इस दौरान इलाके के लोग भी इकट्ठे गए। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ और डीएसपी ने खुद मौके का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्दी ही काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed