{"_id":"6a74f1b6a0bb7a9c7f044666","slug":"car-hits-auto-rickshaw-on-ghazipur-road-driver-injured-case-registered-mohali-news-c-71-1-mli1017-145675-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गाजीपुर रोड पर कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक घायल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गाजीपुर रोड पर कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक घायल, केस दर्ज
विज्ञापन
जीरकपुर। गाजीपुर रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक राम बदन घायल हो गया। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले कार चालक दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
चंडीगढ़ के दरिया गांव निवासी ऑटो चालक राम बदन ने पुलिस को बताया। वह 28 जुलाई को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर जीरकपुर आ रहा था। सुबह करीब 11:30 बजे गाजीपुर रोड पर पीछे से आई एक सिल्वर बलेनो कार ने उसके ऑटो को टक्कर मारी। हादसे में राम बदन के बाएं पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक दीपक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने घायल को पहले ढकोली के सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। राम बदन ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच कई दिनों तक समझौते के प्रयास हुए, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद उन्होंने 5 अगस्त को जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में शिकायत को सही पाया। आरोपी दीपक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपी की भूमिका की पड़ताल जारी है।