{"_id":"5f987fc18ebc3e9bb350bb83","slug":"car-fell-down-the-bridge-on-airport-road-uncontrollably-one-youth-died-and-two-injured-mohali-news-pkl3923344186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट रोड पर कार बेकाबू होकर पुल से नीचे गिरी, एक युवक की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट रोड पर कार बेकाबू होकर पुल से नीचे गिरी, एक युवक की मौत दो घायल
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई के नजदीक सोमवार की आधी रात साढ़े 12 बजे एक स्विफ्ट कार बेकाबू होकर डिवाइडर को पार कर पुल के नीचे जा गिरी। इस जबरदस्त हादसे मेें एक युवक की पुल के ऊपर ही गिरने से मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल होकर कार में फंस गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। यहां पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
बलौंगी थाने के एसएचओ अमरदीप सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार कार के आगे अचानक पशु आने के कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे में 19 वर्षीय देसराज निवासी बलौंगी की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों साथी प्रदीप और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले में धारा 174 की कार्रवाई कर शव पर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार की आधी रात साढ़े 12 बजे उस समय हुआ जब तीनों दोस्त शराब पीने के बाद स्विफ्ट कार में एयरपोर्ट रोड पर गेड़ी मार रहे थे। इस दौरान प्रदीप उर्फ परगट कार चला रहा था। जबकि पिछली सीट पर दीपक बैठा हुआ था। वहीं, ड्राइवर के साथ वाली सीट पर देसराज बैठा था। जिस दौरान उनकी तेज रफ्तार कार पुल के नजदीक पहुंची तो उनके सामने अचानक एक पशु आ गया। इस कार चालक प्रदीप ने उस पशु को बचाने की कोशिश की। लेकिन वह कार पर काबू नहीं पास सका और कार अनियंत्रित होकर करीब दस फुट ऊपर उछली और पुल के किनारे डिवाइडर से टकराई और फिर पुल के नीचे जार गिरी। हालांकि पुल के नीचे गिरने से पहले कार का दरवाजा खुल गया और चालक प्रदीेप के साथ बैठा देसराज कार से नीचे गिरा और डिवाइडर के साथ जोर से टकरा गया। इस पर देसराज के सिर से काफी खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। जबकि उसके दोनों साथी कार समेत पुल से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आसपास के इलाके के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने कार में फंसे दोनों घायल युवकों को बाहर निकाला और तीनों को अस्पताल में पहुंचाया। इस मौके पर लोगों ने फोन करके एंबुलेंस और पुलिस को बुलाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने देसराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार चालक प्रदीप वेंटिलेंटर पर पीजीआई में भर्ती है।
विज्ञापन
सीट बेल्ट पहनी होती तो बच सकती थी देसराज की जान
जानकारी के मुताबिक बेकाबू होकर कार पुल से करीब 15 फुट नीचे गिर थी और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, जानकारों की मानें तो मृतक देसराज ने अगर सीट बेल्ट पहनी होती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। क्योंकि कार का दरवाजा खुलते ही देसराज कार से नीचे गिरकर डिवाइडर से टकरा गया था। अगर सभी कार सवारों ने सीट बेल्ट पहनी होती तो बचाव हो सकता था। क्योंकि हादसे के बाद युवक के कार से नीचे गिरने से मौत हुई है।
दो साल पहले भी कार पुल से नीचे गिरने से हुई थी मौत
जानकारी के मुताबिक दो साल पहले भी इसी सड़क पर हादसा हुआ था। इस दौरान एक परिवार जीरकपुर से शादी समारोह से लौट रहा था। इस दौरान कार बेकाबू होकर पुल के नीचे गिर गई थी और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।