फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car driver who crushed mother and son arrested

Mohali News: मां-बेटे को गाड़ी से कुचलने वाला कार चालक गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 06:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
Car driver who crushed mother and son arrested
शवों का हुआ पोस्टमार्टम, नम आंखों से परिवार ने किया संस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। लांडरां चौक मुख्य मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा साहिब के ठीक सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई थी। हादसा एक तेज रफ्तार डस्टर कार चालक की लापरवाही से हुआ था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विद्यासागर निवासी मानसा के रूप में हुई है। विद्यासागर ने वकालत की हुई है और अब वह स्कूल में टीचर की नौकरी करता है।

वहीं दोनों मां-बेटे का सिविल अस्पताल फेज-6 में पोस्टमार्टम कर दिया गया है। रिपोर्ट अनुसार मृतक परमजीत कौर की पसलियां टूट गई थी। उसके सिर पर हैड इंजरी है। वहीं बेटे मनराज की गर्दन में फ्रैक्चर था। बाजू व मुंह पर भी चोटें थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए हैं। नम आंखों से दोनों का मंगलवार को बाद दोपहर संस्कार किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि जोबनजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर अपने बेटे मनराज को लेकर अपने मायके गांव दवाली रोपड़ गई हुई थी। उसके भाई की 25 अक्टूबर को शादी थी। वह उसकी शॉपिंग के लिए मायके गई थी। रविवार रात को जोबनजीत सिंह अपने ससुराल पत्नी व बेटे को लेने गया था। सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने ससुराल से अपनी पत्नी व बेटे को मोटरसाइकिल पर चंडीगढ़ लेकर आ रहा था। लांडरां मुख्य मार्ग पर वह गुरुद्वारा साहिब के पास रुककर फोन सुन रहा था तभी परमजीत कौर और उसके बेटे मनराज को तेज रफ्तार डस्टर कार ने अपनी चपेट में ले लिया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि जोबनजीत सिंह घायल हो गया था। उसकी टांग पर चोट लगी थी। उसके 8 टांके लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed