फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car collided with standing canter, wife died

खड़े कैंटर से टकराई कार, पत्नी की मौत

Tue, 19 Apr 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Car collided with standing canter, wife died
मोहाली। खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर देर रात एक कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में पत्नी की कैंटर के नीचे आ जाने से मौत हो गई। वहीं पिता और नाबालिग बेटे को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने के बाद फेज-1 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैंटर चालक शिव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान शरणजीत कौर (42) निवासी सेक्टर-29/डी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। उनका पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि फेज-1 थाना प्रभारी शिवदीप बराड़ ने की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुखपाल सिंह की सेक्टर-29 बूथ मार्केट में स्टेशनरी की दुकान है। उनकी पत्नी शरणजीत कौर बाबा बालक नाथ को मानती है और हर महीने वहां माथा टेकने जरूर आती है। हर बार की तरह रविवार को वह पत्नी और बेटे अंशप्रीत सिंह (9) के साथ बाबा बालक नाथ से माथा टेककर होंडा सिटी कार में लौट रहे थे। इस दौरान करीब 1 बजकर 46 मिनट पर मोहाली स्थित वेरका प्लांट के बाहर सामने से आ रही एक अन्य कार की रोशनी आंखों में पड़ी। इसके बाद अचानक आंखों के सामने अंधेरा छा गया और जब अंधेरा खत्म हुआ तो देखा कि कार हाईवे पर खड़े कैंटर के नीचे घुस चुकी है। कुछ देर बाद होश संभाला तो पता चला कि कंडक्टर सीट वाला हिस्सा कैंटर से टकराकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है और वहां बैठी शरणजीत कौर लहूलुहान हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस को कॉल की लेकिन उसके आने से पहले ऑटो की मदद से शरणजीत को फेज-6 जिला सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाबंदी के बावजूद हाईवे पर कैंटर करते हैं पार्क
हाईवे पर सड़क के एक तरफ खड़े होने वाले कैंटर चालकों के साथ यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी हाईवे पर खड़े कैंटरों से टकराकर कई लोग जान गंवा चुके हैं। दूसरी ओर नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा समय-समय पर सड़क किनारे वाहन नहीं खड़े करने के नोटिस जारी किए जाते हैं लेकिन यातायात पुलिस इस तरफ कोई ध्यान नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed