फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Canter suddenly brakes, one killed after hitting scooty

Mohali News: कैंटर ने अचानक लगाई ब्रेक, स्कूटी टकराने से एक की मौत

Mon, 24 Jul 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Canter suddenly brakes, one killed after hitting scooty
मोहाली। सेक्टर-79 में हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सोहाना थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता टुनटुन शर्मा निवासी झारखंड हाल निवासी गांव जुझार नगर ने बताया कि वह अपने भाई देवनंदन शर्मा और उसके साले दीपक कुमार के साथ सेक्टर-80 में कारपेंटर का काम करते हैं। 21 जुलाई को करीब रात साढ़े नौ बजे देवनंदन शर्मा साले दीपक कुमार के साथ स्कूटी पर अपने घर जा रहा था। रात करीब रात 9.50 बजे जब वह सेक्टर-79 पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें क्रॉस कर आगे चल रहे देवनंदन शर्मा के आगे जाकर एकदम कट लगाकर ब्रेक लगा दिए। इससे देवनंदन की स्कूटी उक्त कैंटर में जा लगी जिससे दीपक सड़क पर गिर गए और उन्हें काफी चोटें लगी। राहगीरों की मदद से उसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसके भाई देवनंदन शर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी शादी
टुनटुन शर्मा ने बताया कि देवनंदन शर्मा कि दो साल पहले ही शादी हुई थी और वह जुझार नगर में पत्नी के साथ रह रहा था। देवनंदन की मौत की सूचना मिलने के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं, दीपक की हालात अब ठीक है। उसके सीने, पीठ, पैर, चेहरे पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed