{"_id":"5e31ecc78ebc3e4b1f356bcc","slug":"cable-theft-from-five-tubewells-in-one-night-mohali-news-pkl3647219103","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में पांच ट्यूबवेलों से केबल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात में पांच ट्यूबवेलों से केबल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालड़ू। इलाके में एक ही रात 5 में किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेलों की मोटरों से हजारों रुपये की केबल चोरी करने का
मामला सामने आया है। किसानों ने केबल चोरी की सूचना लैहली पुलिस को दे दी है।
गांव जलालपुर व बस्सी के पीड़ित किसानों महिन्द्र सिंह, गुरदेव सिंह, जरनैल सिंह, अवतार सिंह, जनक सिंह निवासी जलालपुर ने बताया कि मंगलवार- बुधवार की रात को ट्यूबवेलों पर चोर ताला तोड़कर वहां लगी समर्सिबल मोटर की केबल काट कर ले गए। एक ट्यूबवेल पर करीब 80 फुट लंबी केबल लगती है जिसकी कीमत हजारों रुपये होती होती है। गांव लैहली के किसान बलजिन्द्र सिंह के ट्यूबवेल के कमरे का ताला न तोड़ पाने के कारण बचाव हो गया। पहले भी कई बार चोर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बार-बार इस प्रकार केबल चोरी होने के चलते किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा किसानों में पुलिस के प्रति रोष पाया जा रहा है।