फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Businessman shoots himself in Sector-99, dies

Mohali News: सेक्टर-99 में कारोबारी ने खुद को गोली मारी, मौत

Wed, 30 Sep 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Businessman shoots himself in Sector-99, dies
मोहाली। सेक्टर-99 में किराये के फ्लैट में रह रहे 35 वर्षीय कारोबारी मनप्रीत सिंह ने मंगलवार सुबह खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव फ्लैट में दोस्त ने देखा, जिसके पास लाइसेंसी पिस्तौल भी मिली। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान हरियाणा के शाहाबाद निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके परिवार को घटना की सूचना दे दी है। मनप्रीत सोमवार रात अपने दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गया था। रात को मनप्रीत ने दोस्त से कहा था कि सुबह उसे न जगाया जाए। मंगलवार सुबह घरेलू काम करने वाली महिला ने दरवाजा न खुलने की जानकारी दोस्त को दी थी। मनप्रीत शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है। वह कारोबार के सिलसिले में मोहाली में रहता था, जबकि परिवार शाहाबाद में था। वह एयर टिकटिंग, टूर एंड ट्रैवल और संगीत से संबंधित कारोबार से जुड़ा था। मनप्रीत करीब एक सप्ताह पहले ही ऑस्ट्रेलिया से लौटा था। पुलिस अभी तक मौत की वजह पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed