{"_id":"6761d70fdcdc0b30e702c748","slug":"businessman-duped-of-two-lakhs-by-honey-trap-blackmailed-and-demanded-five-lakh-more-case-registered-mohali-news-c-71-1-mli1004-123284-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बिजनेस मैन को हनी ट्रैप में फंसाकर दो लाख ठगे<bha>;<\/bha> ब्लैकमेल कर पांच लाख और मांगे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बिजनेस मैन को हनी ट्रैप में फंसाकर दो लाख ठगे<bha>;</bha> ब्लैकमेल कर पांच लाख और मांगे, केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। शहर में एक बिजनेसमैन को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर उससे दो लाख रुपये ठगने और इसके बाद पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में सीआईए ने जांच के बाद गिरोह के नाै लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5), 308(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। नाै आरोपियों में से सात की पहचान हुई है, जबकि दो अज्ञात बताए जा रहे हैं। नामजद आरोपियों में रघवंत सिंह उर्फ लाली, बलराज सिंह, राजविंदर कौर, जतिंदर कौर, रेखा, कर्मजीत सिंह, जस्सी सभी निवासी सिटी खरड़ के रूप में हुई है। आरोपी बिजनेसमैन से अब तक दो लाख रुपये वसूल चुके थे और अब पांच लाख रुपये की ओर मांग कर रहे थे। इस मामले में यूएसए से बिजनेसमैन ने अपने दोस्त के जरिए एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी। इसके बाद मामला जांच के लिए सीआईए के पास भेजा गया था। यह मामला पीड़ित के दोस्त देसूमाजरा के रहने वाले एक व्यक्ति के बयान पर सिटी खरड़ थाने में दर्ज किया गया था। इसके दोस्त को ही आरोपियों ने अपने जाल में फंसाया था।
पीड़ित के दोस्त ने पुलिस को बताया कि वह 62 साल के हैं। उसका दोस्त विर्क निवासी मोहाली दोनों पार्टनर हैं। वह प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का कारोबार करते हैं। अपने बयान में संधू का कहना था कि उनका दोस्त विर्क काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। वह इन दिनों यूएसए में है। उसने यूएसए से संधू को फोन पर बताया कि रघवंत सिंह उर्फ लाली ने अपनी महिला साथियों के साथ मिलकर उसे जाल में फंसा लिया है। वह उसे हनी ट्रैप में फंसाकर एक लाख ले चुके हैं और अब पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। विर्क ने बताया कि उनके गिरोह में रघवंत सिंह उर्फ लाली के साथ बलराज सिंह, राजविंदर कौर, जतिंदर कौर, कर्मजीत सिंह, जस्सी जो खुद को रेखा का पति बताता है और दूसरा जो खुद को रेखा का ससुर बताता है, मिलकर हनी ट्रैप का गिरोह चला रहे हैं। कुलदीप ने बताया कि रघवंत सिंह ने उसे जाल में फंसाने के लिए एक फर्जी फेसबुक आईडी कोमल शर्मा और जतिंदर कौर के नाम से बनाई। उसने उनका नंबर विर्क को दिया, जिस पर संपर्क करने के बाद उसकी दोस्ती बन गई। उन्होंने उसे मिलने के लिए 19 सितंबर को सन्नी एनक्लेव खरड़ में राजविंदर कौर के घर पर बुलाया। यहां उक्त सभी लोग पहले से मौजूद थे। उन्होंने वहां उसके जबरन कपड़े उतारे और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली। उन्होंने उससे पांच लाख रुपये की मांग की और कहा कि अगर उनकी डिमांड पूरी नहीं की तो वह उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देेंगे और उस पर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवाएंगे। उसने डर के कारण उन्हें उसी दिन एक लाख रुपये दे दिए। लेकिन अब वह दोबारा से उसे अलग-अलग नंबरों से मैसेज और कॉल कर ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। कुलदीप ने अपने दोस्त संधू को दोबारा उन्हें एक लाख रुपये देने को कहा। विर्क के कहने पर संधू दोबारा से उन्हें एक लाख रुपये दे आया, लेकिन आरोपी दोबारा से उसे ब्लैकमेल करने लगे, इस पर उन्होंने अपने दोस्त के जरिए एसएसपी मोहाली को यूएसए से अपनी ऑनलाइन शिकायत भेजी। इसके बाद जांच के लिए मामला सीआईए के पास पहुंचा। जांच के बाद सीआईए ने केस दर्ज कर लिया।