फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Buses run in the new area of the district, but CTU does not make bus passes

जिले के नए एरिया में बसें तो चलाता है, लेकिन बस पास नहीं बनाता सीटीयू

Fri, 04 Mar 2022 11:20 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Buses run in the new area of the district, but CTU does not make bus passes
मोहाली। वीआईपी जिले का शहरी एरिया 40 साल में काफी बढ़ गया है। कई नए इलाके और सेक्टर तक बस गए हैं, लेकिन सीटीयू बस पास जारी करते समय इन जगहों को मंजूरी नहीं देता है। वह अपने पुराने स्टेशनों तक ही लोगों के पास बनाता है, जबकि बसों के रूट नए सेक्टरों में भी है। इसका खामियाजा विद्यार्थियों और सर्विस क्लास लोगों को भुगतना पड़ता है। उन्हें बस पास के अलावा घर तक पहुंचने के लिए रोजाना अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। लोगों ने पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ प्रशासन से अपील की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले का शहरी एरिया खरड़ तक सेक्टर-127 तक बस गया है, जबकि एयरपोर्ट के पास एरोसिटी और आईटी बनी है, तो न्यू चंडीगढ़ में सिसवां तक एरिया का विस्तार हुआ है। इसी तरह जीरकपुर की तरफ डेराबस्सी तक एरिया बस चुका है। यहां से रोजाना सैकड़ों नौकरी पेशा लोग और विद्यार्थी चंडीगढ़ के लिए पढ़ाई करने जाते हैं, जबकि कई लोग रोजाना अपने किसी न किसी कारोबार के लिए आते हैं। लेकिन उन्हें सीटीयू का बस पास बनाने में काफी दिक्कत आती है। क्योंकि सीटीयू वाले उनके एरिया को मंजूरी नहीं देते हैं, जबकि बसें उनके एरिया में जाती हैं। इसके अलावा बस पास को लेकर भी कई अन्य सख्त नियम हैं, जो बाहर से आकर स्टडी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मुश्किल हैं। वहीं, इस वजह से महंगाई के दौर में लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जबकि इस मामले की गंभीरता को किसी भी स्तर पर समझा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

सीटीयू का पास बनाना कनाडा के वीजा से कम नहीं
डेराबस्सी में रहने वाली अंकिता ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। लेकिन उन्हें बस पास बनाने में बड़ी समस्या आती है। एक तो सीटीयू डेराबस्सी से पास नहीं बनाता है। बस पास जीरकपुर के मेट्रो के नजदीक से जारी करता है। साथ ही एक और शर्त है कि बस पास बनाने के लिए जीरकपुर एरिया का लोकल एड्रेस देना पड़ता है। कई बार तो इस चीज को लेकर लड़ाई भी हो चुकी है। ऐसे लगता है जैसे बस पास न होकर कनाडा जाने के लिए वीजा लगवा रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-112 वालों को दिया जा रहा पास, 108 को नहीं
बस पास बनाने में आ रही दिक्कत के बारे में सेक्टर-108 निवासी रोहित ने बताया कि वह गवर्नमेंट कॉलेज-46 के विद्यार्थी हैं। वह पिछले तीन दिन से बस पास बनाने के लिए धक्के खा रहे हैं। इसके लिए वह संपर्क केंद्र में गए। जब फार्म लेकर वापस जमा करवाने गए तो आगे से जवाब मिला कि इस एरिया का पास नहीं बनेगा। इसके बाद वह निराश होकर सेक्टर-43 के बस स्टैंड पर गए। वहां जाकर बताया गया कि बस पास सिर्फ लांडरां तक ही बनेगा और इसके लिए उसी एरिया का एड्रेस देना होगा। उन्होंने बताया कि लांडरां सेक्टर-112 में है, जबकि उनका घर सेक्टर-108 में पड़ता है। जिससे उन्हें काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। जबकि सीटीयू की बस उनके घर से आगे दैड़ी तक जाती है।
क्या कहते हैं इलाके के नेता
जहां तक बस जाती है वहां का पास जरूर बने
विद्यार्थियों या अन्य के लिए बस पास उचित स्थान का जारी न करना गंभीर मामला है। इस मामले में जल्द ही वह चंडीगढ़ प्रशासन और सीटीयू के अधिकारियों को पत्र लिखेंगे। इसके साथ ही उन्हें कहा जाएगा कि अपने सालों पुराने नियम बदलें। जहां तक बस जाती है वहां तक का पास जरूर बने। सभी विद्यार्थियों को सुविधा मिलनी चाहिए। -विनीत वर्मा, वरिष्ठ नेता, आप

ट्राइसिटी का ही अंग है सभी इलाके
चंडीगढ़ प्रशासन को चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली जिले के सभी एरिया को ट्राइसिटी का अंग समझना चाहिए। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए बस पास जरूर जारी करने चाहिए। क्योंकि अधिकतर यूनिवर्सिटी और कॉलेज तो मोहाली और चंडीगढ़ में ही हैं। इनमें दोनों तरफ के विद्यार्थी पढ़ने आते जाते हैं। -अशोक कुमार झा, पूर्व वरिष्ठ नेता भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed