फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   bus trampled the bike rider

बस ने बाइक सवार रौंदा, फिर पलटी

Sun, 25 Sep 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
bus trampled the bike rider
बनूड़। बनूड़ से जीरकपुर को जाते राष्ट्रीय मार्ग पर एक सवारियों से भरी तेज रफ्तार पीआरटीसी की बस ने बाइक को टक्कर मार दी है। हादसे में बाइक सवार नौजवान की मौत हो गई है। वहीं बस भी सड़क किनारे पलट गई। हालांकि बस की सवारियों का बचाव हो गया। वहां से गुजरते लोगों ने सवारियों को बस से निकाला। मृतक की पहचान दलबीर सिंह (40) वासी वार्ड नंबर दो गांव बस्सी इस्सा खां थाना बनूड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पेप्सू रोडवेज ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की एक बस चंडीगढ़ से घनौर जा रही थी। इसमें 35-40 सवारियां थीं। जब वह जीरकपुर से बनूड़ को जाते मार्ग पर स्थित गांव बस्सी इस्सा खां के नजदीक पहुंची तो अचानक बस आगे जा रही बाइक को टक्कर मारकर पलट गई। इस कारण बाइक चालक गंभीर रूप में घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायल बाइक सवार को इलाज के लिए बनूड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। उसके चार बच्चे हैं। वह मेहनत करके परिवार का पेट पालता था। कुलविंदर सिंह जंगपुरा प्रधान ट्रक यूनियन, आप पार्टी के नेता करमजीत सिंह हुलका और गुरविंदर सिंह ने प्रशासन से मृतक परिवार के सदस्यों को बनता मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed