{"_id":"64444233b3d6ef5ddf0fd7b4","slug":"bullet-riding-youths-snatched-the-purse-by-knocking-down-the-woman-sitting-on-the-scooty-mohali-news-c-16-1-121953-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बुलेट सवार युवकों ने स्कूटी पर बैठी महिला को नीचे गिराकर पर्स छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बुलेट सवार युवकों ने स्कूटी पर बैठी महिला को नीचे गिराकर पर्स छीना
Sun, 23 Apr 2023 01:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
बुलेट सवार युवकों ने स्कूटी पर बैठी महिला को नीचे गिराकर पर्स छीना
खरड़। शहर के सेक्टर- 125 न्यू सन्नी एनक्लेव में बुलेट सवार दो युवकों ने स्कूटी पर बैठी एक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। झपटमारों ने पर्स छपटने के प्रयास में स्कूटी पर पीछे बैठी महिला आरती कौशल को स्कूटी से नीचे गिरा दिया। इससे उसके हाथों और टांगों में चोट आई है। जानकारी के मुताबिक जलवायु टावर सन्नी एनक्लेव निवासी आरती कौशल अपने बेटे रचित के साथ रात को करीब सवा 10 बजे अपने घर स्कूटी पर लौट रही थी। स्कूटी रचित चला रहा था और आरती कौशल पीछे बैठी हुई थी। 200 फुट एयरपोर्ट रोड से अंदर छोड़ने के बाद कंबोज अस्पताल के निकट पहुंचने पर पीछे से एक तेज रफ्तार बुलेट पर सवार दो युवकों में से एक ने आरती कौशल के हाथ में पकड़ा पर्स छीन लिया। इस पर्स में आरती कौशल के दो फोन और करीब 12 हजार रुपये थे। अंधेरे का फायदा उठाकर बुलेट सवार दोनों युवक फरार हो गए। आरती कौशल की शिकायत पर खरड़ सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद