फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Build a mountain cut farm house, the department planted ten thousand saplings

पहाड़ काट फार्म हाउस बनाए, विभाग ने दस हजार पौधे लगाए

Fri, 27 May 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Build a mountain cut farm house, the department planted ten thousand saplings
नयागांव। गांव टांडी एवं मसोल के बीच में पहाड़ों को काटकर फार्म हाउस बनाने के मामले में वीरवार को वन विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। वन विभाग ने जिस इलाके में पेड़ों का नुकसान हुआ था उस इलाके में करीब दस हजार नए पौधे लगाए हैं। गमाडा की ओर से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की ओर से बनाए हुए शेड और दूसरे निर्माणों को भी गिराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह 11 बजे वन विभाग, गमाडा, खनन विभाग एवं वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की टीमें भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जिला अधिकारी की ओर से पहले ही इस कार्यवाही के लिए नायब तहसीलदार दीपक भारद्वाज को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया हुआ था। उनकी मौजूदगी में वन विभाग की टीम में आए हुए करीब 500 कर्मचारियों ने इलाके में पौधरोपण किया। वहीं गमाडा की टीम ने जेसीबी मशीन से पहाड़ों के ऊपर हुए अवैध निर्माण को भी गिराया।
विज्ञापन

यह था मामला
वन विभाग की शिकायत पर 9 मई को सेवानिवृत्त कर्नल बलजीत सिंह संधू एवं तरसेम सिंह के खिलाफ पुलिस ने पंजाब भूमि संरक्षण एक्ट 1900 की धारा 4-5 के तहत मामला दर्ज किया था। इसमें वन विभाग की ओर से शिकायत दी गई थी कि पहाड़ की 30 हेक्टेयर जमीन पर एक वीआईपी प्रोजेक्ट बनाकर 45 फार्म हाउस बेचे जा रहे हैं। वन विभाग की करीब 30 हेक्टेयर जमीन को नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं, आरोपियों की ओर से वन विभाग की टीम को अंदर नहीं जाने दिया गया था। इस कारण विभाग पेड़ों के नुकसान का सही अनुमान नहीं लगा पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
विभाग के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया था। हमने मुकदमा दर्ज करवाकर डीसी को चिट्ठी लिखी थी। एडीसी ने आदेश दिया था कि आप अपनी जमीन पर दोबारा से पौधे लगाएं। इसलिए गमाडा के साथ मिलकर पूरे इलाके में दस हजार नए पौधे लगाए हैं। हमारी कार्रवाई उन सभी लोगों के लिए भी एक चेतावनी है, जिन्होंने वन विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण किए हुए हैं। -गुरअमन सिंह, जिला वन अधिकारी मोहाली

कोट्स
वन विभाग की ओर से गलत और पक्षपात पूर्ण कार्रवाई की जा रही है। विभाग के उच्च अधिकारी हमारे साथ व्यक्तिगत रंजिश के तहत काम कर रहे हैं। किसी कारण विभाग सिर्फ हमारे खिलाफ ही कार्रवाई कर रहा है। जल्द ही मामले में कुछ बड़े खुलासे किए जाएंगे। -देवेंद्र सिंह संधू, पुत्र बलजीत सिंह संधू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed