फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   buffalo terror, two bike riders injured, mohali phase two, mohali police, mohali

चंडीगढ़ के झोटे ने मोहाली में मचाया आतंक, घंटों बाद पुलिस ने किया काबू

Sat, 09 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Sat, 09 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
buffalo terror, two bike riders injured, mohali phase two, mohali police, mohali
झाोंटा - फोटो : अमर उजाला
फेज-2 में शुक्रवार दोपहर एक झोटे ने जमकर आतंक मचाया। इस दौरान उसकी चपेट में आने से दो बाइक सवार जख्मी हो गए। इनमें से एक की बाजू टूट गई। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस, नगर निगम व गांव के लोगों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद झोटे को काबू किया। इसके बाद उसे नगर निगम के कैटल पाउंड भेज दिया गया। वहीं, थाना फेज-1 की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पार्टियों को सुनवाई के लिए थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। फेज-2 स्थित बस्सी सिनेमा से डीसी ऑफिस जा रही सड़क पर ज्ञान ज्योति संस्थान के पास एक झोटा और कुछ भैसें आ गईं। इसी बीच झोटा सड़क पर मस्त हो गया। उसने वहां से बाइक पर गुजर रहे दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान बाइक चला रहा युवक  फुटपाथ पर गिरा और उसके पीछे बैठा एसी मैकेनिक लखविंदर सिंह सिर के बल गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन पर गिरते ही जहां उसका हेलमेट टूट गया। वहीं, उसकी बाजू टूट गई। जबकि बाइक को भी काफी नुकसान पहुंचा। इसके बाद भी झोटा बाज नहीं आया। उसने कई लोगों को आफत में डाला। इसी बीच घायल हुए युवकों ने पुलिस को सूचित किया। 

सूचना मिलते ही पीसीआर और फेज-1 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुुलिस वालों ने झोटे को काबू करने में हाथ खड़े कर दिए। फिर पुलिस ने नगर निगम वालों को मौके पर बुलाया, लेेकिन उन्हें भी झोटे को काबू करना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद वहां से गुजर रहे गांव के युवक ने पुलिस व निगम कर्मचारियों का सहयोग किया। तब जाकर निगम ने झोटे को काबू किया।

तीन हजार लगेगा जुर्माना, हलफनामे पर होगी रिहाई
जानकारी के मुताबिक झोटे को पकड़ने के बाद नगर निगम की गोशाला में भेज दिया गया है। अभी तो मामला पुलिस के पास चल रहा है, लेकिन झोटे मालिक को झोटा छुड़ाने के लिए जहां जुर्माने के रूप में तीन हजार भरने होंगे। वहीं, एक हलफनामा भी देना होगा। इसमें यह 1बताना होगा कि दोबारा झोटा को खुला नहीं छोड़ेंगे। अगर दोबारा ऐसा होता है तो निगम द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।


मौके पर पहुंचे मालिक
झोटे को पकड़े जाने के बाद उसकी मालकिन वहां पहुंच गई। उन्होंने बताया कि वह चंडीगढ़ स्थित पलसौरा की रहने वाली हैं। अचानक झोटा वहां पहुंच गया था।


एसी मैकेनिक ने की मुआवजे की मांग
हादसे में घायल हुए एसी मैकेनिक ने कहा कि उनका सीजन पीक पर है। बाजू टूटने के कारण वह दो महीने काम नहीं कर पाएंगे। ऐसे में झोटे के मालिक उन्हें दो महीने दवाईयों पर होने वाला खर्च उठाए। 









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed