{"_id":"61a3e078a56f7f5e68627daf","slug":"broken-roads-will-be-improved-by-two-crores-in-the-area-adjoining-chandigarh-mohali-news-pkl434437577","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के साथ लगते एरिया में दो करोड़ से सुधारी जाएंगी टूटी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के साथ लगते एरिया में दो करोड़ से सुधारी जाएंगी टूटी सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। चंडीगढ़ के साथ लगती मोहाली की टूटी सड़कों को सुधारने की दिशा में नगर निगम की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। इस काम पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने सड़कों को सुधारने के प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि यह पूरा काम तय समय में पूरा होगा और ठेकेदारों को यह काम पूरा करने के लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है। इस संबंधी ठेकेदारों को पहले हिदायत दे दी गई है। मेयर ने कहा कि जब ठंड ज्यादा बढ़ जाती है तो इसके बाद लुक सही तरीके से नहीं जमती। इस कारण ऐसे ठंड के मौसम में बनाई गई सड़कें जल्द ही पूरी तरह से जवाब दे जाती हैं। जिससे पैसे की बर्बादी होती है।
जानकारी के मुताबिक इस दौरान एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से फेज-3ए चंडीगढ़ की बाउंड्री से लेकर गांव मटौर तक सड़क के दोनों तरफ प्रीमिक्स डाला जाएगा। जबकि सेक्टर-79 में 80 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू किया गया है। इस मौके पर विशेष तौर पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी मौजूद रहे। इस अवसर पर अनुराधा आनंद पार्षद, पमरजीत सिंह हैप्पी पार्षद, सुच्चा सिंह कलोड़ पार्षद, हरजीत सिंह भोलू पार्षद, समाज सेवी जतिंदर आनंद टिंकू, नजजोत सिंह बाछल और अन्य लोग मौजूद थे।
निगम से टेकओवर किए गए सेक्टर भी सुधरेंगे
मेयर ने बताया कि कुछ समय पहले सेक्टर 76 से लेकर 80 तक को गमाडा से नगर निगम के अधीन लिया गया था। उक्त एरिया की सड़कों को संवारने का काम अब नगर निगम देखेगा। इस एरिया की सड़कों पर भी अब नए सिरे से प्रीमिक्स डाला जाएगा। इस संबंधी टेंडर जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने इलाके के लोगों से अपील की है कि किसी के पास शहर को सुंदर बनाने संबंधी कोई आइडिया है तो वह जरूर उनसे शेयर करें, जिससे हम अपने शहर को बहुत आगे तक ले जा सकें।