{"_id":"61b8fe4341071c6fe90cfb91","slug":"broken-back-of-traders-government-should-fulfill-its-promise-to-abolish-property-tax-mohali-news-pkl436085426","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की टूटी कमर, प्रॉपर्टी टैक्स खत्म करने का वादा पूरा करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की टूटी कमर, प्रॉपर्टी टैक्स खत्म करने का वादा पूरा करे सरकार
विज्ञापन
मोहाली। शहर के व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा और महासचिव सरबजीत सिंह पारस ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पत्र लिखा है। साथ ही मांग की है कि सरकार चुनाव से पहले किए गए अपने वादे के अनुसार प्रापर्टी टैक्स खत्म करे और साथ ही मोहाली के बूथों में ऊपरी मंजिल के निर्माण संबंधी अधिवेशन तुरंत जारी की जाएं। उन्होंने कहा कि इस संबंधी जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि इलाके के लोगों को फायदा हो सके।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी की तरफ से 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के मौके पर किए गए चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया गया था कि सरकार बनने के बाद दुकानों का प्रॉपर्टी टैक्स खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन सत्ता में आने के बाद भी सरकार ने इस और कुछ नहीं किया। सरकार का कार्यकाल पांच साल के करीब हो जाने के बावजूद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस कारण व्यापारियों में रोष पाया जा रहा है। सरबजीत सिंह ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली लगातार की जा रही है। कोरोना काल में लोगों का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया था। उस समय भी कोई राहत नहीं दी गई। दुकानदारों को अपनी बंद पड़ी दुकानों का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाना पड़ा। जबकि कोरोनाकाल के दौरान बंद पड़ी दुकानों से प्रॉपर्टी टैक्स सरकार को माफ करना चाहिए था। उस समय व्यापारियों की कमर टूटी पड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मोहाली आकर एलान किया था कि मोहाली में बूूूथों के ऊपर दूसरी मंजिल बनाने की आज्ञा दी जाएगी। पर इस संबंधी कोई अधिवेशन जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले किसी भी समय चुनाव आचार संहिता लग सकती है। इसलिए चुनावी आचार संहिता लगने से पहले बूथों की पहली मंजिल बनाने की अधिसूचना जारी की जाए।