फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Brahmin society protests against burning priest alive in Rajasthan

राजस्थान में पुजारी को जिंदा जलाने के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध

Mon, 12 Oct 2020 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Brahmin society protests against burning priest alive in Rajasthan
मोहाली। राजस्थान में एक गांव के मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाए जाने की घटना का शहर के ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध किया है। पुजारी की मौत के बाद राजस्थान में जहां विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं, वहीं वीआईपी सिटी सहित राज्य के ब्राह्मण समाज ने विरोध जताते हुए सरकार से मंदिर के पुजारियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग भी की है।
विज्ञापन

राजस्थान में करौली के गांव बुकना में एक पुजारी को गांव के दबंगों ने जिंदा जला दिया। बताया जाता है कि दबंग गांव के राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। जबकि गांव की पंचायत ने मंदिर की जमीन पुजारी बाबूलाल वैष्णव को खेती करने व मकान बनाने के लिए दे दी थी। बताया जा रहा है कि इसी जमीन के एक टुकड़े को समतल कर, जब पुजारी घर बनाने लगा तो दबंगों ने उसे पैट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। पुजारी बाबूलाल की अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद से ही राजस्थान का ब्राह्मण समाज घटना के विरोध में सड़कों पर उतर आया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, लेकिन चार आरोपी अभी पकड़ से बाहर हैं। इस घटना का स्थानीय केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद, ब्राह्मण सभा पंजाब और ब्राह्मण सभा मोहाली ने कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद के प्रधान आचार्य जगदंबा प्रसाद रतूड़ी ने बुकना की घटना को दुखद व शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर की सेवा पूजा कर अपनी आजीविका चलाने वाले पुजारी के साथ ऐसी घटना समाज के लिए शर्मनाक है। पंचायत की दी हुई मंदिर की 15 बीघे जमीन पर पुजारी बाबूलाल वैष्णव खेती करता था। वो जमीन पंजाब जैसी खेतीहर जमीन नहीं है, बल्कि पहाड़ी और पथरीली है। जिसके कुछ ही हिस्से पर खेती की जा सकती है। पुजारी ने अपने परिवार के लिए घर बनाना चाहा और पहाड़ी के कुछ हिस्से को समतल करवाया, जिससे गुस्साए गांव के दबंगों ने पुजारी को जिंदा जला दिया। पुजारी ने मरने से पहले अपना बयान दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा पंजाब के प्रधान शेखर शुक्ला ने भी इस वारदात की कड़ी निंदा की है। पंजाब का ब्राह्मण समाज चाहता है कि राजस्थान सरकार जातिगत राजनीति से अलग इस घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। सरकार की सख्ती से ही पुजारियों में सुरक्षा की भावना पैदा हो सकेगी। ब्राह्मण सभा मोहाली के प्रधान वीके वैद ने भी इस वारदात की तीखे शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि बुकना की घटना सिर्फ ब्राह्मणों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गुस्से की वजह है। ब्राह्मण समाज की ओर से इस घटना के आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed