फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Both the accused arrested in two different cases of molestation in Zirakpur, case registered

जीरकपुर में छेड़छाड़ के दो अलग-अलग मामलों में दोनों आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

Tue, 31 Aug 2021 02:32 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Both the accused arrested in two different cases of molestation in Zirakpur, case registered
जीरकपुर। पुलिस ने छेड़छाड़ के दो अलग-अलग मामलों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली शिकायत में जीरकपुर निवासी 42 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 महीने पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उनके पति समाज सेवी थे और लॉकडाउन में उन्होंने जरूरतमंदों को राशन और जरूरत की चीजें मुहैया करवाई थी। इस दौरान उन्होंने मोहम्मद कलीम निवासी सेक्टर-45 चंडीगढ़ को राशन दिया था और आर्थिक मदद भी की थी। इस कारण उसका हमारे घर आना-जाना हो गया था। वह तब भी मुझे गलत नजर से देखता था। अब जब मेरे पति की मौत हो गई तो उसने पति की मौत का दुख जाहिर करते हुए फोन कॉल करनी शुरू कर दी। कुछ दिन पहले वह मेरे घर पर ही आ गया, घर पर मैं अकेली थी तो आरोपी ने मुझे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और मेरे साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मुझे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। इस पर मैंने आरोपी को धक्का दे दिया और घर से बाहर आकर शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां आ गए। उन्हें देखकर वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद मैंने उसकी शिकायत थाना जीरकपुर में दर्ज करवाई। जीरकपुर पुलिस ने उक्त आरोपी मोहम्मद कलीम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में शिकायतकर्ता जीरकपुर निवासी 24 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमए की पढ़ाई कर रही है और ट्यूशन के लिए जाती है। राहुल यादव नाम का लड़का मेरा पुराना क्लासमेट है जो कि पिछले तीन महीने से मेरा ट्यूशन जाते समय पीछा कर रहा है और मुझे रास्ते में रोककर शादी करने का दबाव बनाता है। जब मैंने उसे शादी करने से इनकार किया तो उसने धमकी दी कि वह उसका नाम लिखकर खुदकुशी कर लेगा। इतना ही नहीं वह मुझे रास्ते में रोककर गलत इशारे करता है और अपशब्द भी बोलता है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक राहुल यादव निवासी गांव चकपुरबी, थाना बिलग्राम, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed