फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Both kidnappers of minor child arrested in 17 days, child handed over to relatives

नाबालिग बच्चे के दोनों अपहरणकर्ता 17 दिन में गिरफ्तार, परिजनों को सौंपा बच्चा

Sun, 12 Sep 2021 02:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Both kidnappers of minor child arrested in 17 days, child handed over to relatives
मोहाली। 17 दिन पहले एक चाय की दुकान से बाइक सवार दो युवकों ने एक नाबालिग बच्चे का अपहरण कर लिया था। इस मामले में सोहाना पुलिस ने लंबी जद्दोजहद के बाद आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच्चे को सही सलामत बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं गिरफ्तार किए गए अपहरणकर्ताओं की पहचान मंगल कुमार और श्याम हाल निवासी कुंभड़ा के रूप में हुई है। हालांकि दोनों मूलरूप से यूपी के जिला उन्नाव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों अपहरणकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार को अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद दोनों को 5-5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि बीती 24 अगस्त को बाइक सवार दो युवक चाय की दुकान की मालकिन को चाय बनाने का ऑर्डर देकर उसके पोते नाबालिग बच्चे का अपहरण करके ले गए थे। इसके बाद बच्चे की दादी मंजो देवी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

सोहाना पुलिस थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती 24 अगस्त को नाबालिग बच्चे के अपहरण की शिकायत के बाद उनकी तरफ से इलाके के अंदर नाकाबंदी कर दी गई थी। आरोपियों की तलाश में घटनास्थल से आने जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, जिसमें आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने एक शख्स की मदद से बाइक सवार आरोपियों में से एक आरोपी का स्कैच बनाकर उसके इश्तहार बनाकर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए इश्तहार को देखकर एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उक्त बच्चा गांव कुंभड़ा के अंदर है। दूसरी ओर, नाबालिग बच्चे संबंधी सूचना मिलते ही पुलिस कुंभड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे की तलाश में जुट गई और पुलिस को नाबालिग बच्चा कुंभड़ा स्थित बाबा दीप सिंह स्कूल के पास प्रवासी मजदूरों के घर में रोता हुआ मिला। इसके बाद पुलिस अधिकारी बच्चे की शिनाख्त को लेकर दादी मंजो देवी को अपने साथ ले आए और दादी मंजो देवी के पहचान करने के बाद पुलिस ने बच्चे को आरोपी के चंगुल से छुड़वाने के बाद आरोपी मंगल कुमार को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, मंगल की निशानदेही पर पुलिस ने अपहरण की वारदात में शामिल बाइक चालक श्याम को भी गिरफ्तार कर लिया।

वहीं सोहाना थाने के एसएचओ भगवंत सिंह ने कहा कि अपहरण हुए नाबालिग बच्चे को पुलिस अधिकारियों ने 17 दिनों के अंदर ढूंढ निकाला हैं, जो बिल्कुल ठीकठाक है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाबालिग बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed