फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Body of three-day-old newborn girl found, case registered against unknown

तीन दिन की नवजात बच्ची का शव मिला, अज्ञात पर केस दर्ज

Mon, 27 Dec 2021 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Body of three-day-old newborn girl found, case registered against unknown
मोहाली। मटौर पुलिस को विवेक स्कूल के खेल मैदान के पास खाली मैदान से तीन दिन की नवजात बच्ची का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

इस मामले में परमजीत सिंह बैद्यवान ने फोन पर पुलिस को सूचना दी थी कि खाली मैदान में कुत्ते किसी चीज को नोचकर खा रहे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिमों ने देखा कि नवजात बच्ची के शव को कीड़े-मकौड़े काट रहे हैं। इस पर पुलिस मुलाजिमों ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। मटौर पुलिस थाने के प्रभारी कम जांच अधिकारी नवीनपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नवजात बच्ची का जन्म तीन दिन पहले हुआ है, जिसको कोई खाली मैदान में दबाकर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed