फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Blackout in Zirakpur after strong storm, power cut in 255 societies

Mohali News: तेज आंधी के बाद जीरकपुर में ब्लैकआउट, 255 सोसाइटियों की बिजली रही गुल

Fri, 07 Jun 2024 04:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Blackout in Zirakpur after strong storm, power cut in 255 societies
जीरकपुर। बुधवार को हुई बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली सप्लाई ठप होने के कारण पूरा शहर ब्लैकआउट हो गया। पॉवरकाम के आंकड़ों के मुताबिक शहर की 255 सोसाइटियों की बिजली पूरी रात ठप रही। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जीरकपुर के इतिहास में यह पहली बार हुआ है के इतनी बड़ी संख्या में सोसायटीयों की बिजली एक साथ गई हो। स्थानीय लोगों का कहना है की पॉवरकाम विभाग के हालत इतने खराब हो चुके हैं के बुधवार शाम साढ़े बजे से लेकर वीरवार साढ़े 6 बिजली आना बेहद शर्मनाक है। जबकि पंजाब सरकार 24 घंटे बिजली देने के दावे ठोक रही है। लोगों ने बताया कि 14 - 15 घंटे बिजली बंद होने के कारण उनके इन्वर्ट भी बंद हो गए थे। जिसके चलते सुबह पानी की समस्या भी लोगों को झेलनी पड़ी। लोगों ने रोष जाहिर करते हुए अपना गुस्सा सरकार के खिलफ बोलते हुए कहा की सरकार 24 घंटे बिजली देने के अपने वादे में फेल साबित हो रही है। वहीं लोगों ने आरोप लगाया की भले सरकार बिजली देने की बात कर रही है, लेकिन पावरकॉम के अधिकारी लोगों की ना तो शिकायत सुनते है और ना ही उनका फोन उठाते है। जबकि पॉवरकाम अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है की मुबारिकपुर ग्रिड से आने वाली 66 केवी लाइन में कोई फाल्ट पद गया थाजिसे ठीक करने में पूरी रात लग गई। वहीं दूसरी ओर बिजली ना आने के कारण पूरी रात लोग परेशान रहे और कई लोग तो होटलों में कमरे बुक करका कर रात बिता रहे थे। क्योंकि घर में बच्चे व बजुर्ग व मरीजों का बिजली के बिना गुजारा करना बेहद मुश्किल है। लोगों ने पॉवरकाम अधिकारियों से बिजली बिना कट के सप्लाई देने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट्स
आंधी के कारण बिजली की तारों में समस्या आ गई थी। जिसे हमारी टीम द्वारा समय पर ठीक करवा दिया गया था। लेकिन उसके बाद शाम के समय मुबारिकपुर ग्रिड 66 केवी की लाइन में समस्या आ गई थी। जिसे ठीक करने में पूरी रात का समय लगा। आज सुबह लाइन ठीक होने के बाद सप्लाई शहर की सप्लाई चालू कर दी गई थी। हमरी टीम पूरी तनमन से काम कर रही है ताकि शहर वासियों को ऐसी समस्या दोबारा न आए। -सुरिंदर सिंह बैंस, एक्सईएन पॉवरकाम विभाग जीरकपुर
विज्ञापन


कोट्स

हमारी सरकार लोगों के साथ है, सरकार ने तो 24 घंटे बिजली देने के वादा किया है, यदि किसी कारण या अधिकारियों की वजह से कोई समस्या आ रही है तो उसकी जांच की जाएगी और अधिकारियों को लोगों की समस्या व शिकायतें सुनने के लिए जवाबदेह बनाया जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में सोसाइटियों की बिजली जाना हैरानीजनक है, यह एक जांच का विषय है और हम इसके लिए जवाबदेह है। इसकी जांच की जाएगी। -कुलजीत सिंह रंधावा, हलका विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed