{"_id":"690b944835bfce0a0401f531","slug":"bjp-mandal-burns-effigy-of-raja-warring-in-derabassi-mohali-news-c-71-1-mli1010-135312-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी में भाजपा मंडल ने राजा वड़िंग का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी में भाजपा मंडल ने राजा वड़िंग का पुतला फूंका
विज्ञापन
डेराबस्सी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग द्वारा अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के बारे में दिए गए विवादित बयान के विरोध में बुधवार को भाजपा मंडल डेराबस्सी की ओर से उनका पुतला फूंका गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता मनप्रीत बन्नी संधू ने किया। इस मौके पर भाजपा मंडल की पूरी टीम के साथ-साथ एससी समुदाय के कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और राजा वड़िंग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एससी समुदाय की भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस नेता को अपने बयान के लिए खुले तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
पूरे पंजाब की भावनाओं का किया अपमान- संधू
मनप्रीत बन्नी संधू ने कहा कि राजा वड़िंग का बयान केवल एससी समुदाय का ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब की भावनाओं का अपमान है। यह कांग्रेस की सोच को उजागर करता है। यदि उन्होंने तुरंत माफी नहीं मांगी तो आंदोलन को और तेज करेंगे। इस मौके पर राकेश अचिंत, दिनेश वैष्णव, सियाल लाल, बलवंत सिंह, मख्खन सिंह, बलकार सिंह, रतनजीत सिंह, अवतार सिंह, हरीश कुमार, रजिंदर सिंह और जागर सिंह समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।