फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike rider dies due to car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Sun, 12 Jul 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision
जीरकपुर। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे जीरकपुर-पटियाला सड़क पर स्थित बिंद्रा फार्म के नजदीक एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। हालांकि बाइक सवार ने हेलमेट पहना था, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार राजनाथ पांडे निवासी बरवाला राजपुरा से अपने घर वापस जा रहा था। इस दौरान जब वह बिंद्रा फार्म के नजदीक पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां उसकी नाजुक हालत देखकर डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक राजनाथ पांडे की बेटी के बयानों पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बाइक सवार राजनाथ पांडे ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन गंभीर घायल होने की वजह से उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed