{"_id":"6a8b50cf2f0d8d35c00c9bfd","slug":"bharatiya-kisan-union-lakhowal-made-preparations-for-the-september-1st-protest-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2113-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल ने 1 सितंबर के धरने की तैयारियां कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल ने 1 सितंबर के धरने की तैयारियां कीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल ने 1 सितंबर को चंडीगढ़ में होने वाले धरने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में गांव घोगा में एक अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान दविंदर सिंह देहकलां ने की। यूनियन नेता जसपाल सिंह नियामियां ने जानकारी दी कि गांव घोगा में यूनियन की नई इकाई का गठन किया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। किसानों की मांगों को लेकर 1 सितंबर के धरने के लिए यूनियन नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गईं। इसका उद्देश्य धरने को सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। यूनियन ने किसानों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में धरने में शामिल होने की अपील की है। बैठक में जशनप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, जगतार सिंह सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।