फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Betting racket busted in Kharar Sector-115; 6 arrested.

Mohali News: खरड़ सेक्टर-115 में सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Betting racket busted in Kharar Sector-115; 6 arrested.
खरड़। जिला मोहाली पुलिस की ओर से बदमाशों, चोरी और नशीली दवाओं जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खरड़ सदर पुलिस ने सट्टेबाजी-बुकी गतिविधियों में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सब-डिवीजन खरड़ ईशान सिंगला ने बताया कि एसएचओ सदर खरड़ सुनील कुमार से मिली सूचना के आधार पर सेक्टर-115 स्थित जीटीपीएल सिटी के फ्लैट नंबर 566-बी में छापा मारा गया। पुलिस के अनुसार, फ्लैट में मौजूद 6 लोग कथित तौर पर सट्टेबाज के रूप में काम कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 34 मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के 6 लैपटॉप, लगभग 60 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, एक वाहन, 4,030 रुपये नकद और शराब की 12 बोतलें बरामद की हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। डीएसपी ईशान सिंगला ने बताया कि पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस कथित सट्टेबाज नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed