{"_id":"5f29c4b28ebc3e3caa5fe5b2","slug":"batteries-and-goods-stolen-from-seven-buses-mohali-news-pkl383662975","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बसों की बैटरियां और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात बसों की बैटरियां और सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में लॉकडाउन के बाद चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार रात करीब ढाई बजे दो स्कूली बसों की बैटरियां चोरी हो गईं। इससे पहले भी एक सप्ताह के अंदर पांच और बसों की बैटरियां चोरी हो चुकीं हैं। इनमें एक जरनेटर की बैटरी और एक पंचर वाले की दुकान से भी बैटरी चोरी हो चुकी है।
रविवार को बसों में हुई चोरी के बाद इन सबका खुलासा हुआ है। बस चालकों द्वारा इसकी शिकायत थाना ढकोली पुलिस को दी गई। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के बस चालक काका सिंह और हरविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी बस ढकोली क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे एक पेट्रोल पंप पर खड़ी कर घर चले गए थे। उनको बस की बैटरियां चोरी होने का पता उस समय लगा जब वह सुबह बस के पास पहुंचे। बस का दरवाजा खुला पड़ा था जबकि वह लॉक लगाकर गए थे।
उधर, इसी क्षेत्र में रहते तीन और बसों के मालिक सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी बसें पंप के नजदीक अपने निजी पैलेस में खड़ी करते हैं। सोमवार की सुबह उन्होंने देखा तो बसों की बैटरियां चोरी हो चुकी थीं। इसके अलावा पेट्रोल पंप के नजदीक किसी और व्यक्ति की ट्रैक्टर की बैटरी चोरी भी हो चुकी है। पंप के नजदीक पंचर की दुकान करते प्रदीप कुमार और चाय की दुकान चलाते आनंद पाठक ने बताया कि चोरों ने उसके खोखों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान भी चुराया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चोरी की एक घटना को अंजाम देते हुए की वीडियो पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जब चोर बैटरी चुराकर ले जा रहे थे तो पंप के कारिंदे के शोर मचाने के बाद वह बैटरी छोड़कर भागते हुए सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। चोरों से तंग लोगों ने शहर में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस संबंधी ढकोली थाने के नवनियुक्त एसएचओ अशोक कुमार ने कहा कि रात के समय गश्त बढ़ा दी जाएगी।