{"_id":"63584e64f2487823d0341857","slug":"banur-highway-is-submerged-in-darkness-even-on-diwali-the-department-is-not-taking-any-care-mohali-news-pkl466400590","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर भी अंधेरे में डूबा रहा बनूड़ हाईवे, विभाग नहीं ले रहा कोई सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर भी अंधेरे में डूबा रहा बनूड़ हाईवे, विभाग नहीं ले रहा कोई सुध
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। जीरकपुर-राजपुरा-पटियाला हाईवे पर स्थित ओवरब्रिज पर कई महीनों से अंधेरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण राहगीर बहुत परेशान हैं। एक किलोमीटर की लंबाई वाले इस ओवरब्रिज पर लाखों रुपये की लगाई गईं लाइटें शोपीस बनकर रह गई हैं। वहीं, बिजली विभाग ने दिवाली पर भी लाइटों को ठीक करने की जरूरत नहीं समझी। जबकि यहां से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। लेकिन ओवर ब्रिज पर अंधेरा होने के कारण हर रोज कोई न कोई हादसा होता रहता है।
इलाका निवासियों में गुरविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, बूटा सिंह वाला, शमशेर सिंह, बलकार सिंह, राजेंद्र पाल और सुरेश कुमार ने बताया कि हाईवे पर बंद पड़ी लाइटें हादसों को कारण बन रही हैं और इसकी कई बार लिखित शिकायतें दे चुके हैं फिर भी तक कोई अमल नहीं कर रहा है। इसके अलावा हाईवे के कई चौराहोें पर भी लाइटें बंद पड़ी हैं।
उन्होंने बताया कि सड़क के डिवाडर पर भी घास फूस अधिक बड़ा होने के कारण यहां पर गंदगी फैली पड़ी है कोई सफाई नहीं की गई है। ओवरब्रिज के दोनों तरफ बनी सर्विस रोड पर मिट्टी पड़ी रहती है। इस पर धूल उड़ती रहती है जिससे दुकानदार भी परेशान हैं। इसके अलावा सड़क पर खड्ढे पड़े हुए हैं, जिनकी अभी तक मरम्मत नहीं की गई है। क्षेत्र निवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द यहां पर लगी लाइटों की मरम्मत करवाकर इनको चालू करवाया जाए।