फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bail granted to accused arrested for fraud of Rs 47.5 lakh

Mohali News: 47.5 लाख की धोखाधड़ी में गिरफ्तार आरोपी की जमानत मंजूर

Fri, 25 Apr 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bail granted to accused arrested for fraud of Rs 47.5 lakh
मोहाली। एडिशनल सेशंस जज ने मोहाली के प्रापर्टी फ्रॉड केस में आरोपी जसविंदर कुमार की नियमित जमानत मंजूर कर ली है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर खरड़ में धारा 406, 420, 120-बी और 201 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में शिकायत कमांडेंट चौथी बटालियन फेज-11 मोहाली ने की थी। इसमें एक क्लास-4 कर्मचारी कमला बिष्ट ने बताया था कि उसने सेक्टर-127, खरड़ स्थित शिवालिक होम्स में मकान नंबर-98 खरीदने के लिए विशाल अग्रवाल और प्रापर्टी डीलर जसविंदर कुमार के साथ सौदा तय किया था। इस सौदे की कुल कीमत 47.50 लाख रुपये तय हुई थी। इसमें उसने कुल 40.49 लाख रुपये की रकम अलग-अलग किश्तों में भुगतान की, लेकिन अब तक रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। जांच में सामने आया कि वही मकान कई लोगों को बेचा गया था। आरोपी से दिए 21.50 लाख के चेक भी बाउंस हो गए थे। ईओ विंग ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की पुष्टि करते हुए एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed