फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Baba Hanuman Singh's birth anniversary celebrated with reverence at Gurdwara Shri Singh Shaheedan

गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां में श्रद्धापूर्वक मनाया बाबा हनुमान सिंह जी का जन्मोत्सव

Sat, 04 Dec 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Baba Hanuman Singh's birth anniversary celebrated with reverence at Gurdwara Shri Singh Shaheedan
गुरद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में अयोजित समागम में मौजूद संगत। - फोटो : MOHALI
मोहाली। शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना में बुढ्ढा दल के सातवें जत्थेदार अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जी का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस खुशी में सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और पूरा दिन धार्मिक समागम हुआ। वहीं रात को श्री गुरुद्वारा साहिब में मनमोहक आतिशबाजी भी की गई। इस अवसर पर दिन में लगाया गया विशाल रक्तदान शिविर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

इस शिविर में अलग-अलग ब्लड बैंकों से आई डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की टीमों ने 1274 यूनिट ब्लड एकत्रित किया। वहीं रक्तदाताओं को श्री गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधकीय कमेटी की ओर से देसी घी से तैयार की गई पंजीरी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस समागम को लेकर संगतों में काफी उत्साह देखने को मिला और श्री गुरुद्वारा साहिब को विशेष रूप से सजाया गया। इस अवसर पर कई प्रकार के पकवानों का लंगर लगाया गया और देसी घी की जलेबियों का लंगर भी लगाया गया। इस धार्मिक समागम के दौरान बीबी दलेर कौर के इंटरनेशनल ढाडी जत्थे ने संगतों को बाबा हनुमान सिंह जी का जीवनी प्रसंग विस्तारपूर्वक सुनाया। इनके अलावा भाई जुझार सिंह हजूरी रागी, शिरोमणि प्रचारक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह, भाई महल सिंह कविश्री जत्था, भाई गुरप्रीत सिंह ढाडी जत्था, भाई संदीप सिंह, भाई जतिंदर सिंह दमदमी टक्साल के अलावा पंथ के प्रसिद्घ रागी और कीर्तनी जत्थों ने संगतों को अपने कथा, कीर्तन और गुरमति विचारों से निहाल किया। सभी जत्थों को कमेटी की ओर से सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस समागम में संत बाबा परमजीत सिंह हंसाली वाले, संत बाबा महिंदर सिंह लंबिया वालों ने भी विशेष तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed