फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Awaiting decision on PPS; NIPER employees' hunger strike continues into the 43rd day.

Mohali News: पीपीएस पर फैसले का इंतजार, नाइपर कर्मचारियों की भूख हड़ताल 43वें दिन भी जारी

Wed, 14 Oct 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Awaiting decision on PPS; NIPER employees' hunger strike continues into the 43rd day.
130 नॉन-टीचिंग कर्मचारियों की प्रमोशन स्कीम का विवाद सुलझाने की मांग, केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की अपील
विज्ञापन


मोहाली। नाइपर-मोहाली में 130 नॉन-टीचिंग कर्मचारियों की पर्सनल प्रमोशन स्कीम (पीपीएस) का विवाद सुलझाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को 43वें दिन भी जारी रहा। नॉन-टीचिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन (एनएसडब्ल्यूए) के नेतृत्व में कर्मचारी भूख हड़ताल और असहयोग आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित इस मामले में अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर विवाद का समाधान करवाने की मांग की है।

एसोसिएशन के अनुसार, पीपीएस नीति को वर्ष 2021 में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से मंजूरी मिली थी। इसके बावजूद नीति को लेकर विवाद बना हुआ है। कर्मचारियों की मांग है कि मंजूर नीति और संबंधित कानूनी प्रावधानों के अनुसार मामले का समाधान किया जाए।
विज्ञापन


कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, फैसले का इंतजार

एसोसिएशन के मुताबिक, विवाद पर चर्चा के लिए निदेशक की ओर से विभागाध्यक्षों, फैकल्टी सदस्यों और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों के साथ बैठक की गई थी। इसके बाद गठित कमेटी ने निर्धारित समयसीमा के अनुसार 13 अक्तूबर को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। हालांकि, रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद भी कर्मचारी अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed