फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Auto drivers imposed traffic jam after ban on entry in Chandigarh without permit

बिना परमिट चंडीगढ़ में एंट्री पर पाबंदी के बाद ऑटो चालकों ने लगाया ट्रैफिक जाम

Thu, 30 Jan 2020 02:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers imposed traffic jam after ban on entry in Chandigarh without permit
जीरकपुर। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बिना परमिट वाले पंजाब नंबर के ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पर बुधवार सुबह 11 बजे से बिना परमिट ऑटो चालक जीरकपुर-चंडीगढ़ बैरियर पर जीरकपुर की तरफ जमा हो गए। इस कारणचंडीगढ़-बैरियर से जीरकपुर फ्लाइओवर तक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। ऐसे में दिल्ली से अंबाला के रास्ते चंडीगड़-अंबाला हाईवे होते हुए फ्लाइओवर के ऊपर से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तकरीबन दो घंटे तक फ्लाइओवर पर चंडीगढ़ बैरियर से पहले लाइट प्वाइंट पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

सिर्फ इतना ही नहीं, जीरकपुर में हैवी ट्रैफिक से बचने के लिए फ्लाइओवर के नीचे से जाने के बजाय फ्लाइओवर के उपर से जाने वाले लोगों को भी जाम का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह समझाकर ऑटो चालकों को फ्लाइओवर से हटाया। इसके बाद जाम खुला और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ऑटो चालकों का कहना है कि बिना परमिट चंडीगढ़ में जाने वाले पंजाब के ऑटो को इंपाउंड किया जा रहा है, करीब 20 से 25 हजार रुपये का चालान है। ऑटो चालकों का आरोप है कि उन्हें परमिट से वंचित रखा जा रहा है और उनके चालान भी किए जा रहे हैं। ऑटो चालकों का कहना है कि ऐसे में जिनती कमाई नहीं है, उससे ज्यादा जुर्माना भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब से रोजाना 2500 से ज्यादा ऑटो आते हैं चंडीगढ़
स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक पंजाब नंबर के करीब सिर्फ 500 ऑटो को चंडीगढ़ में प्रवेश की अनुमति है, लेकिन रोजाना 2500 से ज्यादा ऑटो चंडीगढ़ में प्रवेश करते हैं। वहीं, हरियाणा नंबर के ऑटो को भी चंडीगढ़ में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद वहां के ऑटो रोजाना यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed