फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Attacked by Kassi when stopped from uprooting the roof

छत उखाड़ने से रोका तो किया कस्सी से हमला

Sun, 12 Jul 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Attacked by Kassi when stopped from uprooting the roof
कुराली। गांव खिजराबाद में हुए विवाद में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो को पीजीआई दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल बहादुर सिंह ने बताया कि रात को जब बारिश हो रही थी तो उनके घर की छत पर कुछ आवाज सुनाई दी। राजविन्द्र कौर जब छत पर गई तो उसने देखा कि उनके परिवार से ही संबंधित व्यक्ति कस्सी से उनकी कच्ची छत को उखाड़ रहा था। जब राजविन्द्र ने विरोध किया तो उसने कस्सी के साथ उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान जब बुजुर्ग दयावंती छत पर गई तो उक्त व्यक्ति ने उस पर भी हमला कर दिया। बहादुर सिंह ने बताया कि महिलाओं की चीखें सुनकर जब वह छत पर गया तो उक्त व्यक्ति ने उसे भी कस्सी से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद उक्त हमलावर ने सरपंच के पति पर भी हमला करने की कोशिश की। तीनों घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन बहादुर सिंह और राजविन्द्र कौर की हालत गंभीर होने कारण उन्हें पीजीआई में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed