{"_id":"6adbc61021745c4c4004141f","slug":"asi-from-the-womens-cell-and-a-private-individual-arrested-while-accepting-a-bribe-of-50000-mohali-news-c-16-1-pkl1046-1157755-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: महिला सेल की एएसआई और निजी महिला 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: महिला सेल की एएसआई और निजी महिला 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
एक मामले को निपटाने के लिए एएसआई ने मांगे थे डेढ़ लाख रुपये, निजी महिला पर 60 लाख रुपये मांगने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्क्वॉड मोहाली की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में महिला सेल में तैनात एक एएसआई और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान एएसआई लखविंदर कौर और सुखजीत कौर निवासी झुनेर मलेरकोटला हाल निवासी गुलमोहर कॉलोनी सेक्टर-126 मोहाली के रूप में हुई है। विजिलेंस टीम ने दोनों को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एक मामले को निपटाने के बदले एएसआई लखविंदर कौर पर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। वहीं, निजी महिला सुखजीत कौर पर इसी मामले में 60 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये देना तय हुआ था। इसके बाद विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वॉड मोहाली की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये लेकर भेजा गया। टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।