फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Appealed to the government, six months have passed now, please listen to our needs

Mohali News: सरकार से लगाई गुहार, छह महीने बीते अब तो हमारी भी सुनो दरकार

Sun, 08 Sep 2024 06:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Appealed to the government, six months have passed now, please listen to our needs
जीरकपुर। जीरकपुर के ढकोली इलाके में स्थित न्यू जेनरेशन अपार्टमेंट, गुरु गोबिंद सिंह नगर और स्पैंगल हाइट के निवासियों ने लिंक रोड की खस्ता हालत को लेकर करीब आधे घंटे तक लिंक रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद के फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निवासियों की मांग है कि उनकी सड़क जल्द से जल्द बनाई जाए अन्यथा वे इस संघर्ष को और तेज करेंगे। इस रोड पर स्थित विभिन्न कॉलोनियों और सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सड़क निर्माण का काम पिछले छह महीने से लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को सड़क बनाने के लिए सड़क खोदी गई थी और उसकी जगह नई सड़क बनाई जानी थी और उस पर टाइल्स लगाई जानी थी। उन्होंने अपना विरोध जताते हुए कहा कि करीब डेढ़ महीने बाद उन्हें अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क पर टाइल्स नहीं बिछाई जाएंगी और इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इतना समय बीत जाने के बावजूद इस सड़क पर न तो टाइल्स बिछाई गई है और न ही पक्की सड़क का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि आज लिंक रोड को केवल आधे घंटे के लिए बंद किया गया है, लेकिन अगर एक सप्ताह में नगर प्रशासन ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वे नगर काउंसिल के खिलाफ तीखा संघर्ष शुरू कर देंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे हाईवे भी जाम करेंगे।
विज्ञापन




जाम से लोग हुए परेशान

विभिन्न कॉलोनियों और सोसायटी के निवासियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर न्यू जेनरेशन अपार्टमेंट लिंक रोड पर जाम लगा दिया। इस कारण इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि शाम को दफ्तरों से छुट्टी का समय होता है और ढकोली जाने वाले ज्यादातर लोग इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। जाम के कारण यात्रियों को अपने घरों तक पहुंचने में काफी समय लग गया। इस जाम में बड़ी संख्या में गाड़ियां फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

बारिश के कारण सड़क के निर्माण कार्य में देरी हो रही है, एक-दो दिन में मौसम साफ होने पर इस सड़क पर लुक डालकर बना दिया जाएगा। - सुखविंदर सिंह, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed