{"_id":"68d4600dd1da7bf9d4060ba6","slug":"angry-people-at-gmada-blocked-the-airport-road-mohali-news-c-71-1-spkl1025-133832-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गमाडा पर बिफरे लोग एयरपोर्ट रोड किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गमाडा पर बिफरे लोग एयरपोर्ट रोड किया जाम
विज्ञापन
एन्हांसमेंट के नोटिस के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सेक्टर 76 से 80 के निवासियों ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) और पंजाब सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। मंगलवार को सैकड़ों लोग सोहाना गुरुद्वारे के सामने एकजुट हुए और एन्हांसमेंट नोटिस के विरोध में एयरपोर्ट रोड जाम कर जोरदार नारेबाजी की। काले झंडे और प्लेकार्ड के साथ प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नोटिस वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कर्मसिंह धनाओ, भगवंत सिंह गिल, मेजर सिंह, हरदयाल चंद बडबर, कृष्णा मित्तू, कुलदीप सिंह, नवजोत सिंह, रूबल सोहाना, कमरेड मेजर सिंह, जरनैल सिंह, रुपिंदर सिंह सोहाना व अन्य प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले एन्हांसमेंट फीस न वसूलने का वादा किया था लेकिन अचानक नोटिस थमाकर लोगों पर अनुचित आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उनका कहना है कि यह कदम न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि पूरी तरह अपारदर्शी भी है। पार्षद हरजीत सिंह भोलू सहित कई नेताओं ने कहा कि गमाडा ने आम लोगों की जेब पर करोड़ों रुपये का बोझ लादने की साजिश रची है।
वादों से मुकर रही सरकार
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मौजूदा सरकार ने चुनाव से पहले राहत के वादे किए थे लेकिन अब उनसे मुंह मोड़ लिया है। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि वे इस मुद्दे को सड़क से लेकर कोर्ट तक ले जाएंगे। जब तक नोटिस पूरी तरह वापस नहीं होंगे, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। एक प्रदर्शनकारी ने कहा। उन्होंने धमकी दी कि अगर मांगों को अनसुना किया गया, तो आंदोलन को और बड़े पैमाने पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
3164 रुपये प्रति वर्ग गज का बोझ
गमाडा ने सेक्टर 76 से 80 के अलॉटियों पर 3164 रुपये प्रति वर्ग गज का एन्हांसमेंट चार्ज लगाया है। इसमें से 2325 रुपये प्रति गज पहले ही वसूले जा चुके हैं, और अब शेष 839 रुपये प्रति गज की मांग की जा रही है। निवासियों ने कई बार राहत की गुहार लगाई लेकिन गमाडा ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
जून में बनी थी सहमति फिर भी नहीं मिली राहत
प्लॉट अलॉटियों का कहना है कि जून 2025 में गमाडा ने लंबे संघर्ष के बाद एन्हांसमेंट फीस कम करने पर सहमति जताई थी लेकिन इसके बाद कोई कार्रवाई न होने से नाराज निवासियों को सड़कों पर उतरना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अब न केवल सड़क पर विरोध जताएंगे बल्कि कानूनी रास्ता भी अपनाएंगे।