फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Angered by girlfriend's talk, boyfriend opened fire

गर्लफ्रेंड की बात से नाराज होकर बॉयफ्रेंड ने किया हवाई फायर

Tue, 31 May 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Angered by girlfriend's talk, boyfriend opened fire
मोहाली। सेक्टर-88 स्थित हीरो होम्स नामक हाउसिंग सोसायटी में रविवार शाम को उस समय दहशत फैल गई, जब एक युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोली का खोल कब्जे में लेकर दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की पुष्टि करते हुए सोहाना पुलिस थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान परमवीर सिंह और गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक परमवीर की गर्लफ्रेंड उक्त सोसायटी में किराए पर फ्लैट लेकर रहती है। रविवार को उससे मिलने के लिए परमवीर सिंह आया था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई तो आवेश में आकर परमवीर ने साथी गुरविंदर की लाइसेंसी .32 बोर की पिस्टल लेकर हवाई फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर सोसायटी में रहने वाले लोग एकाएक घबरा गए और मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed