फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   An elderly man was duped of two lakh rupees using a picture of his sister living in New York

Mohali News: न्यूयार्क में रहने वाली बहन की डीपी लगाकर बुजुर्ग से ठगे दो लाख

Wed, 29 Oct 2025 12:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
An elderly man was duped of two lakh rupees using a picture of his sister living in New York
मोहाली। 67 वर्षीय बुुजुर्ग की विदेश में रहने वाली उसकी सगी बहन की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) लगाकर ठगों ने उससे दो लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पंजाब आईएएस-पीसीएस को-आपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी न्यू चंडीगढ़ के रहने वाले देवा पम्पापति रेड्डी की शिकायत पर साइबर थाने ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों के बैंक खाते को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

देवा पम्पापति रेड्डी ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 16 सितंबर 2025 को उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर (यूएसए) से एक व्हाट्सएप संदेश मिला। उसमें बहन राधिका का डीपी लगा था। उनकी सगी बहन जो न्यूयॉर्क यूएसए में रहती है। ठगों ने उसकी बहन होने का नाटक कर मुझसे अनुरोध किया कि उसे दो लाख रुपये की सख्त जरूरत है। उसने उसके बताए खाते में अलग-अलग तारीख पर दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। धोखाधड़ी का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत अपनी बहन से संपर्क किया।
विज्ञापन

उसने पुष्टि की कि उसने ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा है। उन्होंने तुरंत साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी। उन्होंने साइबर पुलिस को आग्रह किया है कि आरोपियों ने जिस बैंक खाते में राशि ट्रांसफर करवाई है उस खाते को तुरंत फ्रीज किया जाए। जांच करने पर उन्हें पता चला कि हलद्वानी के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में यह खाता नाजिल मलिक नाम से रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed