Hindi News
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
Amarendra Nanwa became Derabassi Bar Association President, defeated Vikrant by 29 votes
{"_id":"61bcf1f846fb29773b58f5f9","slug":"amarendra-nanwa-became-derabassi-bar-association-president-defeated-vikrant-by-29-votes-mohali-news-pkl436409246","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरेंद्र ननवा बने डेराबस्सी बार एसोसिएशन प्रधान, विक्रांत को 29 वोटों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरेंद्र ननवा बने डेराबस्सी बार एसोसिएशन प्रधान, विक्रांत को 29 वोटों से हराया
डेराबस्सी। बार एसोसिएशन डेराबस्सी के वार्षिक चुनाव में अमरेंद्र सिंह ननवा प्रधान बने हैं। उन्होंने अपने विरोधी एडवोकेट विक्रांत पवार को 29 वोटों से हराया है। प्रधानगी के लिए तीन उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे। इनमें अमरेंद्र सिंह ननवा, विक्रांत पवार और चौधरी मनमोहन सिंह शामिल थे। लेकिन बाद में चौधरी मनमोहन सिंह ने नाम वापस ले लिया था। बार एसोसिएशन में कुल 177 वोट हैं, जिसमें से शुक्रवार को 157 वोट पोल हुई और दो वोट रद्द हो गई।
विज्ञापन
विजेता रहे अमरेंद्र सिंह ननवा को 92 वोट मिली, जबकि विक्रांत पवार को 63 वोट मिली थी। इसके अलावा उपप्रधान के पद के लिए शिव शर्मा, सचिव के पद के लिए विकास गोयल, संयुक्त सचिव के पद के लिए जेबा प्रवीण और कैशियर के लिए सुरेश शर्मा का चुनाव बार एसोसिएशन के समूह सदस्यों की तरफ से सर्वसम्मति के साथ किया गया। चुनाव ऑब्जर्वर की भूमिका हरदीप सैनी और परमजीत सिंह ने निभाई। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन का चुनाव हर साल 17 दिसंबर को होता है। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजबीर सिंह मुंदरा, एडवोकेट मुकेश गांधी, एडवोकेट जसबीर सिंह चौहान, अशोक राणा, चौधरी मनमोहन सिंह, जगतार सिंह व अन्य वकील मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।