फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Amar Ujala Webinar organized on Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti in Mohali of Punjab

अमर उजाला वेबिनार: नेताजी महान विभूति, युवाओं में देश सेवा और जोश की जगाई अलख

Wed, 26 Jan 2022 05:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Jan 2022 05:46 PM IST
सार

अमर उजाला की ओर से आयोजित वेबिनार में पंजाब के मोहाली के फेज-6 सरकारी कॉलेज के छात्रों ने अपनी भावनाओं को उजागर किया।

विज्ञापन
Amar Ujala Webinar organized on Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti in Mohali of Punjab
सुभाष चंद्र बोस जयंती 2022 - फोटो : सुरेश मुंजाल

विस्तार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर अमर उजाला की ओर से करवाए गए वेबिनार के दौरान मोहाली में युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान को याद किया और नेताजी की ओर से लिए गए फैसलों को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत को आजाद कराने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है।

विज्ञापन


नेताजी ने युवाओं में देश सेवा और जोश जगाने का काम किया है। मंगलवार को फेज-6 सरकारी कॉलेज के छात्रों ने सुभाष चंद्र के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। वेबिनार के दौरान कई छात्रों ने भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश की सेवा करने का संकल्प लिया तो कुछ छात्रों ने आईएएस बनने की इच्छा जाहिर की। आइए जानते हैं वेबिनार में युवाओं ने क्या कहा...

विज्ञापन

सेना में जाना देश की सेवा करना चाहता हूं

स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के दौरान मैंने दो बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तरह पोशाक पहनी थी। पता नहीं था कि उनका देश की आजादी में कितना बड़ा योगदान है। आज उनको याद कर जोश आ जाता है। अब मैं भारतीय सेना का हिस्सा बनकर अपने देश की सेवा करना चाहता हूं। -हरिओम

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुभाष चंद्र बोस की लड़ाई काबिलेतारीफ

पंजाब में सुभाष चंद्र बोस के बारे में कुछ लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है कि उनका देश की आजादी में ज्यादा योगदान दिया है। उनके बारे में स्कूल की किताबों में पढ़ा है। उनका पहनावा अन्य स्वतंत्रता सेनानियों से अलग था। देश की आजादी के लिए जो लड़ाई लड़ी थी वह काबिलेतारीफ है।  -अमनप्रीत सिंह

 

देश के लिए कुछ करने का जज्बा था

सुभाष चंद्र बोस आजाद भारत के उन लोगों में गिने जाते हैं, जिनमें देश के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा था। उनके बारे में पिछले एक हफ्ते से खबरों और अखबारों में पढ़ रही हूूं। ऐसे में उनके व्यक्तित्व को समझने में काफी मदद मिली है। उनका देश की आजादी में बड़ा योगदान है। -कंचन भारद्वाज।

 

बोस से प्रेरणा लेनी चाहिए

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सुभाष चंद्र बोस की जो प्रतिमा बनाने का फैसला लिया गया है, मैं उनकी प्रशंसा करता हूं। हमारे आजाद भारत में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। अगर नेताजी नहीं होते तो देश का युवा कभी नहीं जागता और हमारा देश गुलाम रहता। उनसे सभी युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। -हर्ष कुमार

 

देश को आजाद कराने में दिया अहम योगदान 

 सुभाष चंद्र बोस एक वीर और पराक्रमी नेता थे। देश को आजाद कराने में अहम योगदान दिया है। उनकी देशभक्ति आज भी युवाओं के दिलों में बसती है। सुभाषचंद्र बोस का हमारे देश को आजाद कराने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज के युवाओं को भी कोशिश करनी चाहिए कि सब उनके बताए रास्ते पर चलें। - साबिर अली, छात्र

 

नेताजी से  सीखें राष्ट्र गौरव

नेताजी राष्ट्र का गौरव हैं। भारती उपमहाद्वीप में महिला सशक्तिकरण में उनकी झांसी की रानी रेजिमेंट से सब परिचित हैं। नेताजी अपने विचारों से समानता की बात करते रहे हैं। नेताजी से युवाओं से सीख लेनी चाहिए। देश के लोगों को आजादी के लिए जागरूक किया है। -मुकेश साहनी, छात्र 

 

अंग्रेजों के सामने नहीं झुके नेताजी 

नेताजी एक बेहद बुद्धिमान एवं साहसी व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। अंग्रेजों ने उन्हें देखते ही खत्म कर देने का निर्णय लिया था। इसके बाद भी वह उनके सामने नहीं झुके। उनका देश के लिए जो योगदान रहा है, उससे सभी में देश भक्ति की भावना जागती है। उनका यह समर्पण हमें हमेशा देश की सेवा की याद दिलाता है। - तनुज, छात्र 

 

देश के लोगों को आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया 

नेताजी ने देश के लोगों को आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया। यह आज की पीढ़ी के लिए बहुत ही प्रेरणादायक है। उनके प्रयासों ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए। आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने हमें यह भी सिखाया कि हमें सिर्फ मांग ही नहीं करनी चाहिए अपितु जो कुछ भी हमें मिला है उसे सहेजना और संजोना भी हमारा कर्तव्य है। -तिशा, छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed