{"_id":"68ded4c609c2180dc801e0db","slug":"along-with-ravana-effigies-of-the-terrorists-involved-in-the-pahalgam-attack-were-burnt-mohali-news-c-71-1-mli1013-134152-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: रावण के साथ पहलगाम हमले के आतंकियों का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: रावण के साथ पहलगाम हमले के आतंकियों का पुतला जलाया
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली।
मोहाली के विभिन्न सेक्टरों में दशहरा उत्सव धूमधाम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। सेक्टर-79 में मोहाली कला, सभ्याचार और वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित दूसरे दशहरा मेले में 100 फीट का रावण और 70 फीट के मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।
सेक्टर-79 में चौथा पुतला भी जलाया गया, जो नशे का प्रतीक था। क्लब के प्रधान कुलदीप सिंह समाना की अगुवाई में आयोजित इस मेले में महाराष्ट्र और राजस्थान से आए कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत की। इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह मुख्य अतिथि थे। कलाकारों ने सेक्टर-80 के मंदिर से दशहरा स्थल तक शोभा यात्रा भी निकाली। वहीं, सेक्टर-77 में दशहरा कमेटी की ओर से मनाए गए 48वें दशहरा मेले में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ-साथ पहलगाम के आतंकियों का भी पुतला जलाया गया। शहर में कई जगह दशहरा मेले के आयोजन के कारण जाम की स्थिति भी बनी, जिस कारण लोगों को परेशानी हुई।
राम-रावण युद्ध के बाद हुआ पुतलों का दहन
सेक्टर-77 में दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित 48वें दशहरा मेले में 80 फीट का रावण और 70-70 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। चौथा पुतला पहलगाम के आतंकवादियों का प्रतीक था। डीसी कोमल मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। श्री महादेव क्लब फेज-5 के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध और भरत मिलाप समेत अन्य दृश्यों का मंचन किया। दशहरा कमेटी के प्रधान मधू भूषण ने सभी का धन्यवाद किया और सरकार से मोहाली में स्थायी दशहरा मैदान देने की मांग की।
विज्ञापन
बलौंगी में मेले की धूम
फेज-1 के अंकुश क्लब ने भी दशहरा उत्सव मनाया। इस अवसर पर क्लब के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को आग के हवाले किया गया। भाजपा जिला प्रधान संजीव वशिष्ट मुख्य अतिथि थे। बलौंगी में श्री रामलीला कमेटी ने दशहरा का आयोजन किया, जहां भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे और पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए। लोगों ने मोबाइल और कैमरों में उत्सव की यादें कैद कीं।
70 फीट के रावण को लगाई आग
सेक्टर-70 में श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने अमर अस्पताल के पास ग्राउंड में 70 फीट का रावण और 60 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया। सांसद मालविंदर सिंह कंग, विधायक कुलवंत सिंह और समाजसेवी आभा बंसल मुख्य अतिथि रहे। रावण दहन से पहले कलाकारों द्वारा राम-राव युद्ध की झांकियां प्रस्तुत की गईं। सेक्टर-85 वेव एस्टेट और सेक्टर-105 में भी दशहरा उत्सव मनाया गया। सेक्टर-85 में 50 फुट के रावण के पुतले को जलाया गया और बच्चों व कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सेक्टर-105 में भी रावण दहन और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रही और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दशहरे के पर्व को यादगार बना दिया। इस तरह मोहाली में विभिन्न सेक्टरों में दशहरा उत्सव ने बुराई पर अच्छाई की जीत और सामुदायिक एकजुटता का संदेश फैलाया।