फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Akul and Nimar won in badminton and entered the next round

Mohali News: बैडमिंटन में अकुल और निमर ने जीत दर्ज कर अगले दौर में किया प्रवेश

Sat, 18 Nov 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Akul and Nimar won in badminton and entered the next round
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित कृष्णा खेतान मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट मिश्रित युगल के मुख्य ड्रा में चंडीगढ़ के अकुल मलिक और निमर कौर विर्क ने दक्ष गौतम और नंदा घोष को 19-21, 21-11, 21-14 से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में हरियाणा के अंकित मलिक और तनु मलिक की जोड़ी ने महाराष्ट्र के श्रेयस साने और आरती चौगले को 24-22, 19-21, 21-9 से हराया।अंडर -19 लड़कियों के एकल मुकाबले में हरियाणा अनमोल ने चंडीगढ़ की रिधिमा सैनी को 21-6, 21-10 से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में हरियाणा की रुचि चहल ने दिल्ली की टिया डबास को 21-14, 22-20 से हराया। लड़कों के एकल मुकाबले के मुख्य ड्रा में हरियाणा के ओमकरण शर्मा ने राहुल द्रविड़ बट्टी को रोमांचक मुकाबले में 21-19, 17-21, 21-19 से, हरियाणा के अंकित मलिक ने तमिलनाडु के वेंकट मौनीश को 21-15, 21-14 से और पंजाब के अध्ययन कक्कड़ ने अतिक्ष मलकोटी को 21-16, 21-17 से हराया।
विज्ञापन

लड़कियों के युगल मुकाबले के मुख्य ड्रा में चंडीगढ़ की रिजुल सैनी और निमर कौर विर्क की जोड़ी ने दिल्ली की हिमानी और वंशिका ठाकुर की जोड़ी को 24-22, 21-15 से हराया। हरियाणा की रुचि चहल और आकांक्षा सिंह ने आराधना और सरवनी को 21-16, 21-11 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed