फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Akali leader Bikram Singh Majithia's judicial custody extended till September 20

Mohali News: अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत 20 सितंबर तक बढ़ाई

Sun, 07 Sep 2025 12:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Akali leader Bikram Singh Majithia's judicial custody extended till September 20
मोहाली। सीनियर अकाली नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत को अदालत ने 20 सितंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। मजीठिया फिलहाल नाभा जेल में बंद हैं। उनका मामला बैरक चेंज करने से जुड़ा है, जिसमें मजीठिया के वकील ने अदालत में यह अर्जी लगाई है कि उन्हें जेल की सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए अलग बैरक उपलब्ध करवाई जाए। बिक्रम सिंह मजीठिया को 25 जून 2025 को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी न्यायिक हिरासत का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। मजीठिया पर आरोप है कि उन्होंने विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं और सरकारी नियमों की अवहेलना कर बैरक चेंज की मांग की थी। इस मामले में अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी। अभी मजीठिया नाभा सेंट्रल जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन ने उनके लिए अलग से बैरक की व्यवस्था करने की अर्जी पर गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है। उनके वकील का कहना है कि ऑरेंज वर्ग के कैदियों को अलग बैरक में रखना जरूरी है ताकि उन्हें बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं मुहैया हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed