फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Akali Dal will not let even an inch of land be grabbed

Mohali News: जमीन का एक इंच टुकड़ा भी हड़पने नहीं देगी अकाली दल

Tue, 29 Jul 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Akali Dal will not let even an inch of land be grabbed
मोहाली। पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग योजना के विरोध में सोमवार को शिरोमणि अकाली दल ने गमाडा कार्यालय के बाहर धरना दिया। जमीन हड़प नीति के विरोध में अकाली दल के राज्यव्यापी आंदोलन में प्रदेश के किसानों और भारी संख्या में जमीन के मालिकों ने भाग लिया। इस दाैरान गमाडा कार्यालय को जाने वाली सड़कों पर जाम लगने से किसानों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बावजूद भारी संख्या में किसान अपने-अपने वाहनों पर धरने में पहुंचे थे।
विज्ञापन

धरने को अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार की जमीन लूट की मिसाल इतिहास में कहीं भी नहीं मिलती है। इसके पीछे विकास का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मोहाली में एयरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट के लिए एक्वायर दो हजार एकड़ जमीन का अभी उपयोग नहीं किया है। सरकार इसके विस्तार के लिए 3535 एकड़ जमीन हड़पने की तैयारी है। उनकी पार्टी सरकार को किसानों की एक इंच जमीन का टुकड़ा भी हड़पने नही देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। किसानों की सहमति लिए बिना सरकार को कोई जमीन लेने की अनुमति नही देगें। बादल ने कहा कि राज्य के सभी प्रभावित इलाकों में जमीन मालिकों ने केजरीवाल की जमीन हड़पने की नीति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। इस मौके पर डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, एनके शर्मा, हीरा सिंह गाबड़िया, जिला प्रधान परमिंदर सिंह सोहाना, गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना, सरबजीत सिंह झिंझर, सोहन सिंह थंडल, दरबारा सिंह गुरु, अर्शदीप कलेर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed