फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ajit Singh, President of the Sanitation Workers' Union, removed from his post.

Mohali News: सफाई सेवक मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अजीत सिंह पद से हटाए गए

Thu, 23 Jul 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ajit Singh, President of the Sanitation Workers' Union, removed from his post.
मोहाली। नगर निगम की सफाई सेवक मजदूर यूनियन में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आया है। यूनियन पदाधिकारियों की बैठक में अध्यक्ष अजीत सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हें पद से हटा दिया गया। सर्वसम्मति से महासचिव परविंदर सिंह को नए अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक बारिश के कारण सेक्टर-68 के बजाय सेक्टर-78 में आयोजित की गई। परविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि अजीत सिंह के सदस्यों और नगर निगम अधिकारियों के प्रति व्यवहार से यूनियन की छवि प्रभावित हो रही थी। बैठक के दौरान यूनियन ने नगर निगम को कमरा नंबर-3 भी वापस सौंप दिया। बैठक में रजिंदर सिंह, रोमन सिंह, जसविंदर सिंह, रणजीत सिंह, प्रेम, परवीन, करण, रमेशो देवी, रजनी देवी, मनशा देवी, मोहणी और संध्या सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed