{"_id":"6661016032a4f103570129d7","slug":"air-and-water-quality-will-be-tested-on-the-spot-mohali-news-c-71-1-mli1005-115382-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हवा और पानी की गुणवत्ता की मौके पर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हवा और पानी की गुणवत्ता की मौके पर होगी जांच
विज्ञापन
मोहाली। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग पंजाब सरकार की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन पंजाब बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेटर कांप्लेक्स, सेक्टर-81 मोहाली में किया गया। इस मौके पर हवा और पानी की गुणवत्ता के ऑनसाइट परीक्षण के लिए पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विकसित चार मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई गई। इस मोबाइल वैन का उपयोग करके राज्य के विभिन्न स्थानों पर वायु गुणवत्ता का आकलन करने के लिए किया जाएगा। तीन जल नमूना वैन नमूना संग्रह, संरक्षण और विभिन्न पर्यावरणीय मापदंडों के ऑन-साइट परीक्षण के लिए समर्पित की जाएंगी। जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान के अनुरूप तैयार की गई जलवायु परिवर्तन पर राज्य कार्य योजना 2.0 (एसएपीसीसी 2.0) भी जारी की गई। राज्य के प्रयासों को और मजबूत करने के लिए, ब्रिटिश उप उच्चायोग, चंडीगढ़ के सहयोग से तैयार पंजाब राज्य के लिए कार्बन उत्सर्जन के लिए नेट जीरो विजन दस्तावेज़ जारी किया गया, जिसमें ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए रणनीतियों की परिकल्पना की गई है।
पंजाब के युवाओं को प्रयोगशाला और परीक्षण क्षेत्रों में सशक्त बनाने के लिए पंजाब बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेटर मोहाली में स्थापित नवीनतम रासायनिक और जैविक प्रशिक्षण सुविधाओं से सुसज्जित एक केंद्र का इस अवसर पर शुभारंभ किया गया। राज्य में जमीनी स्तर पर विभिन्न नवाचारों में शामिल लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए, 1 महिला और 3 छात्रों सहित दस ऐसे इनोवेटर्स को विभिन्न क्षेत्रों में उनके स्वदेशी नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया, जिन्हें नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया है।
हाल ही में, पंजाब को ग्रीन ऑडिटिंग के आधार पर अधिकतम संख्या में ग्रीन स्कूलों (70) के लिए सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायर्नमेंट द्वारा पैन-इंडिया ग्रीन स्कूल प्रोग्राम में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला। इसके अलावा, जिला संगरूर को कार्यक्रम के तहत देश में सर्वश्रेष्ठ जिला का पुरस्कार मिला। सभी स्कूलों की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।