फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After two months, the roads were cleaned with machines

दो महीने बाद मशीनों से हुई सड़कों की सफाई

Tue, 29 Mar 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
After two months, the roads were cleaned with machines
मोहाली। शहर की मुख्य सड़कों की आखिर दो महीने बाद मशीनों से सफाई हुई। यह काम नगर निगम किराए पर मशीनें लेकर करवा रहा है। सोमवार को शॉपिंग स्ट्रीट से गुजरने वाली मुख्य सड़क की सफाई करवाई गई। यह काम दिन में ही शुरू कर दिया गया है, ताकि सारे इलाके को पहल के आधार पर साफ किया जा सके। सफाई होने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस लेते कहा कि इससे इलाका सुंदर बनेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के अधीन आने वाले एरिया में पहले सड़कों की सफाई मशीनों से रात के समय होती थी। इतना ही नहीं सारे फुटपॉथों की इस दौरान धुलाई भी होती थी। जब सुबह बाजार खुलते थे तो सबकुछ साफ दिखता था। जनवरी में विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग गई थीं। इस दौरान मशीनों से सड़कों की सफाई का ठेका खत्म हो गया जिसके बाद से सफाई का काम प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन

हालांकि नगर निगम अपने सफाई मुलाजिमों से सफाई का काम करवा रहा था, लेकिन बात नहीं बन रही थी। नगर निगम के पास रोजाना इस संबंधी शिकायतें पहुंच रही थीं। किराए पर मशीन लेकर सड़कों की सफाई का काम शुरू होने से पहले ट्रॉलियां लगाकर सारे शहर से पत्तों का हटाने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। उम्मीद है कि दो दिनों में पूरी सड़कें कवर कर ली जाएंगी। इसके बाद इलाके को जोन में बांटकर रोजाना सफाई करवाई जाएगी। फेज-3बी2 निवासी बिक्रमजीत सिंह का कहना है कि सफाई का काम शुरू होने से सड़कें सुंदर लग रही हैं। सारा एरिया साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की स्वच्छता रैंकिंग सुधरेगी
इलाके में मशीनों से सफाई शुरू हो गई है। पहले चरण में शॉपिंग स्ट्रीट वाले एरिया को साफ करवाया जा रहा है। इसके बाद अन्य एरिया में सफाई का काम चलेगा। इससे जहां शहर सुंदर दिखेगा। साथ ही स्वच्छता रैंकिंग भी सुधरेगी। -कुलजीत सिंह, डिप्टी मेयर नगर निगम मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed