फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ?After strangling When man not died, then love birds tied his hands and mouth and threw him into the canal

शराब पिलाई, गला घोंटा.. बच गया तो प्रेमी जोड़े ने हाथ-मुंह बांधकर नहर में फेंक दिया

Sat, 27 Feb 2021 01:34 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
?After strangling When man not died, then love birds tied his hands and mouth and threw him into the canal
हत्या के आरोप में गिरफ्तार प्रेमी जोड़ा। - फोटो : MOHALI
मोहाली। 15 दिन पहले की गई सेक्टर 70 निवासी सुनील की हत्या के दोेनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने सुनील को पहले शराब पिलाई फिर उसके हाथ बांधकर मुंह पर टेप चिपका दी। इसके बाद कार में लादकर उसे नहर में फेंक दिया। पुलिस को अगले दिन उसका शव बरामद हुआ था। हत्या का कारण रुपयों का लेनदेन व ब्लैकमेलिंग करना था।
विज्ञापन

एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पंकज शर्मा गांव बेला थाना नादौन जिला हमीरपुर हाल निवासी दुग्गल हाउस नजदीक खालसा स्कूल बस्सी पठाना का रहने वाला है जबकि दलजीत कौर निवासी कपूरथला हाल निवासी गांव कोटला थाना कीरतपुर नजदीक बिजलीघर जिला रोपड़ में रहती है। पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार कन्फेक्शनरी की दुकान करता था। जबकि आरोपी पंकज और दलजीत कौर मार्केटिंग का काम करते थे। वह सुनील को भी सामान देते थे। दलजीत के पति की मौत हो चुकी है। साथ में काम करने के दौरान दलजीत और पंकज में प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी सुनील को थी। आरोप है कि सुनील के पास कुछ तस्वीरें थीं, जिनके दम पर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इसके अलावा वह पंकज के पैसे भी नहीं लौटा रहा था। उससे छुटकारा पाने के लिए दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन

शराब पिलाकर बेसुध किया फिर पीटा
साजिश के तहत दस फरवरी को सुनील को किसी बहाने से दलजीत कौर ने घर बुलाया। इस दौरान पंकज ने उसे शराब पिलाकर बेसुध कर दिया। पहले तो उन्होंने गला दबाकर मारने की कोशिश की, लेकिन सुनील बच गया। इसके बाद उसके मुंह पर टेप चिपका दी और हाथ रस्सी से बांध दिए। बाद में उसे कार में डालकर भाखड़ा नहर पर मोरिंडा ले गए और नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने गायब होने की शिकायत दी थी
12 फरवरी को सुनील कुमार के परिजनों ने मटौर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। 13 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि सुनील कुमार का शव पटियाला जिले से गुजर रही नहर में तैर रहा है। इसके बाद पुलिस ने गोताखारों से शव को नहर से निकलवाया। पुलिस ने केस में हत्या की धारा (302) जोड़कर जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed